RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा जिले में अब तक आयोजित किए गए 175 महिला संवाद कार्यक्रम।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )05 मई।राज्य में महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं अधिक से अधिक उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनकी राय –सलाह ली जा रही है। राज्य में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए पिछले 20 साल से संचालित विभिन्न योजनाओं से उन्हें कितना लाभ मिला है और फिर वे क्या उम्मीद रखती हैं यह उन्ही से जानकारी ली जा रही है। यह जानकारी राज्य सरकार द्वारा जीविका के ग्राम संगठनो द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त की जा रही है l महिला संवाद कार्यक्रम पिछले 18 अप्रैल से जारी है और जून माह के मध्य तक चलेगा l
महिला संवाद कार्यक्रम मे लघु फिल्म के माध्यम से सरकार के कार्यों को बताया जा रहा है।साथ ही महिलाओं की समस्यों को सुना जा रहा है एवं हर स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु कवायद भी जारी है। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं की सहभागिता दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है।उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को अवश्य पूरा करेगी l
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही सात निश्चय-2 के तहत चलाई जा रही सशक्त महिला सक्षम समाज आदि के बारे में बताया जा रहा है। प्रशासनिक सेवाओं में ,अहिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े इसके लिए राज्य में जारी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया जा रहा है।बिहार लोक सेवा योग एवं संघ लोक सेवा योग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर अब्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए क्रमशः 50 हजार रुपये एवं एक लाख रुपये की मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया जा रहा है।कमोवेश इसी तरह से महिलाओं एवं छात्राओं को मिलने वाली सुविधायों एवं योजनाओं के बारे में महिला संवाद में बताया जा रहा है। लिहाजा सबकी रूचि बढ़ी है और उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं की रूचि तब और बढ़ जा रही है जब योजनाओं एवं सुविधाओं से मिले लाभ से लाभान्वित हुए लाभार्थी अपने जीवन में आये आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन की बात बता रहे हैं l
राज्य के अन्य जिलों की तर्ज पर लखीसराय जिला के पांच प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से जारी है। 5 मई यानि सोमवार तक कुल एक सौ पचहत्तर जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सोमवार तक आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम से पैंतालिस हजार से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं जुडी है।इनके बीच से ही महिलाओं एवं छात्राओं ने सरकार से मिले योजनाओं से मिले लाभ को साझा किया है।वहीँ अब तक योजनाओं से वंचित महिलाओं एवं छात्राओं ने अपनी मांग के साथ इच्छा एवं आकांक्षा बताई है।उपस्थित महिलाएं एवं छात्राएं चाहती हैं कि उनके गाँव का समुचित विकास हो ताकि उन्हें शहर की ओर रुख नहीं करना पड़े , रोजगार के लिए परदेश नहीं जाना पड़े।
उपस्थित महिलाएं एवं छात्राएं अपने गाँव में उप स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक भवन, आधुनिक पुस्तकालय, आंगनवाडी भवन , मध्य विद्यालय, ग्राहक सेवा केंद्र, बैंक, कृषि सेवा केंद्र, नदी पर पुल, उनके गाँव के नजदीकी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव , स्कुल – कॉलेज में सेनेटरी पैड की उपलब्धता , पोखर-तालाब सफाई, गाँव में स्वच्छता, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था और रोजगार मूलक उद्योग –धंधा आदि चाहती हैं l उनकी मांग को उसी समय एप में प्रविष्टि करते हुए संबंधित एवं सक्षम अधिकारी तक भेजा जा रहा है l लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी प्रखंड की प्रिया कुमारी चाहती हैं कि उनके गाँव में हाई स्कुल हो , नर्सिंग कॉलेज हो साथ ही प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज होना चाहिए l सूर्यगढ़ा के सुर्यपुरा में गौरी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए कमरे की मांग की महिलाओं ने यह भी मांग की है कि उप स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे की व्यवस्था होनी चाहिए।सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित अवगिल रामपुर गाँव की मौषम कुमारी ने बिहार में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए हुए कार्यों की तारीफ की और महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बने हेतु जागरूक किया।
सोमवार को लखीसराय सदर में अनुराधा ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में एवं सवेरा ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में , रामगढ चौक में जाग्रति ग्राम संगठन दवारा नंदनामा गाँव में एवं रौशनी ग्राम संगठन दवारा शर्मा गाँव में , सूर्यगढ़ा में नारी प्रगति ग्राम संगठन द्वारा किरनपुर एवं चाहत ग्राम संगठन द्वारा अवगिल रामपुर गाँव में , हलसी में शिवशक्ति ग्राम संगठन द्वारा भनपुरा गाँव में माला ग्राम संगठन द्वारा शिरखंदी गाँव में तथा चानन में सहारा ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं रूप निहार ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

वडनगर में एक विश्व स्तरीय पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

नागपुर में दिव्य कला मेला 2024 का उद्घाटन मेले का आयोजन 12 से 21 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एयर एम्बुलेंस सुविधा का होगा विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment