RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना, मेगा प्रोजेक्ट एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में संचालित आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं, मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति तथा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की कार्ययोजन समीक्षा एवं जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाना आवश्यक है।
सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, यातायात संकेतकों की स्थापना, तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत सिविल सर्जन, चतरा को नेक कार्य करने वाले लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु राशि उपलब्ध कराया गया है, परन्तु अभी तक किसी भी व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई, साथ ही नियमानुसार योग्य व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश दिया गया। सरकार के द्वारा अधिसूचित गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल लेकर जाने पर यदि व्यक्त्ति की मृत्यु भी हो जाती है, तो उसके बाद भी अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है, उक्त के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अभियान मोड में निरंतर जांच अभियान चलाए।साथ ही उन्होंने मेगा प्रोजेक्ट्स से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वनाधिकार समिति की बैठक

वन अधिकार समिति के तहत अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति से पारित विकास कार्य यथा सड़क, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, चतरा इटखोरी संचरण लाइन, जल जीवन मिशन के तहत अंचल कान्हाचट्टी इत्यादि योजनाओं जिनमें वन भूमि/ जंगल झाड़ी भूमि का उपयोजन हेतु जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी अंचल अधिकारी, परियोजनाओं के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट : मंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा के आठवें सत्र के शुरु हुए पूर्ण अधिवेशन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

रामगढ़:प्रमंडलीय आयुक्त,उत्तरी छोटानागपुर, पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

महाकुम्भ नगर में हुआ 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment