RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:गुरुवार को 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)04 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 में गुरूवार को चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से 13 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि गुरुवार को चित्तौड़गढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 13 अभ्यर्थियों – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अंजना उदयलाल, विश्व शक्ति पार्टी से सीताराम अहीर, भारत आदिवासी पार्टी से मांगीलाल मीणा, पीपल्स ग्रीन पार्टी से समरथ मल एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कमल, रमेश, जोगेंद्र होडा, बापू लाल, रण विजय, रामेश्वर लाल बेरवा, प्रकाश, प्रकाश धाकड़, प्रकाश शाह द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंजना उदयलाल के द्वारा 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 23 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।

Related posts

मृतक के परिजन से मिला लोजपा(रा) का शिष्टमंडल।

rktvnews

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एसटीएफ के एएसपी के पिता के निधन से लोगों में शोक।

rktvnews

भोजपुर : समितियों को कैश क्रेडिट लिमिट समय पर कराई जाए उपलब्ध : डीएम

rktvnews

राजस्थान अध्ययन दल ने डेनमार्क में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, राजस्थान और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्रों में सहभागिता और साझेदारी बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श।

rktvnews

भोजपुर: भगवान चित्रगुप्त मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा में सैकड़ो लोग हुए शरीक!सामूहिकता के लिए प्रयास सफल:शोभा यात्रा प्रभारी सचिन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment