RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

डीएवी.प.स्कूल के फर्जी बैनर का इस्तेमाल करनेवालों पर होगी कानूनी कार्यवाही : वी.आनंद कुमार

वी.आनंद कुमार

आरा/भोजपुर 05 फरवरी।विगत 2-3 फरवरी को स्थानीय बी.एस.डीएवी.प.स्कूल में दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला के संपन्न होने के उपरांत असिस्टेंट रिजनल ऑफिसर ,डीएवी. प.स्कूल्स, बिहार, प्रक्षेत्र’जे’, श्री वी.आनंद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भोजपुर और बक्सर और कैमूर जिले में डीएवी.समूह के कुल दस विद्यालय हैं जो डीएवी. सी.एम.सी., नई दिल्ली द्वारा संचालित किये जाते हैं। इसके अलावे डीएवी. के नाम पर इन दोनों जिलों में जहाँ भी विद्यालय चल रहे हैं वे फर्जी हैं। यह बात उन्होंने कुछ अभिभावकों की शिकायत और उनके साथ हुई धोखाधड़ी की सूचना पा कर कही। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी रूप से जो लोग भी डीएवी के बैनर का इस्तेमाल कर रहे हैं अब डीएवी. प्रबंधन उनके खिलाफ शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही करेगा। पिछले दिनों बक्सर जिले के नवानगर प्रखंड में एक फर्जी डीएवी. प.स्कूल के उद्घाटन का मामला प्रकाश में आया है। श्री कुमार ने कहा कि डीएवी. प्रबंधन शीघ्र हीं इसपर कानूनी कार्यवाही करेगा।
बक्सर और भोजपुर में डीएवी. के आधिकारिक विद्यालयों की सूची इस प्रकार है :
(1) डीएवी. प.स्कूल, लालगंज, बक्सर
(2)डीएवी. प.स्कूल, स्टेशन रोड, बक्सर
(3)डीएवी. प.स्कूल, बीएमपी.कैंपस के करीब, नंदन डेरा , डुमराँव
(4)डीएवी. प.स्कूल, धनुपरा, आरा
(5)बी.एस.डीएवी. प.स्कूल, मिल रोड,आरा
(6)डीएवी. प.स्कूल, कुदवा शिव मंदिर, आरा-बक्सर रोड, शाहपुर
(7)डीएवी. जी.डी.अनिल कुमार पाण्डेय प.स्कूल,आरा रोड, पीरो
(8)डीएवी. प.स्कूल रतवार, मोहनिया
(9)डीएवी. प.स्कूल, पावर ग्रिड, पुसौली
(10)डीएवी. प.स्कूल, सकरी, कुद्रा,कैमूर
इन विद्यालयों के अलावे डीएवी. के नाम पर चल रहे बक्सर, भोजपुर और कैमूर जिले के किसी भी डीएवी.से डीएवी. प्रबंधन का कोई वास्ता नहीं है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के एकीकरण का कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल को सौंपा गया – उपराष्ट्रपति

rktvnews

उपराष्ट्रपति 18 फरवरी को राजस्थान के जयपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

rktvnews

भारतीय थलसेना और वायु सेना की टुकड़ी ने भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंड-2023 के लिए प्रस्‍थान किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार शुक्रवार को अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध देर रात तक चला जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

झारखंड:जल संरक्षण के लिए अभिनव तरीके अपनाएः मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment