RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, दिया एकजुटता का मंत्र।

संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे बूथ के असली योद्धा :डॉ. दिलीप जायसवाल

हमारे कार्यकर्ता व्यक्ति पर नहीं विचार पर केंद्रित: डॉ. दिलीप जायसवाल

RKTV NEWS/पटना(बिहार)27 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरुआत में आज आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान स्थित वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में इकट्ठा हुए। सभी ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एक स्वर में एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में न केवल हम जीतेंगे बल्कि विरोधियों को सीट के लाले पड़ जाएंगे।
आरा के रमना मैदान स्टेडियम में आयोजित विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक शिवेश राम,मुन्नी देवी,प्रभुनाथ राम ने संयुक्त रूप से किया।
इस सम्मेलन में विभिन्न प्रखंडों से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में खड़े होकर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर हुंकार भरी। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ता जोश के साथ शामिल हुए। इस सम्मेलन में कई सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।
सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2005 के पहले बिहार की जो स्थिति थी,उससे एक गाना गुनगुनाने की इच्छा है।राम तेरी गंगा मैली हो गई है,पापियों के पाप धोते-धोते आज हम भी गंदे हो गए।लालू जी का ऐसा संस्कार रहा है कि एक अपराधी को समाप्त करने मे सैकड़ो अपराधी पैदा हो जाते है।आखिर कितने अपराधियों का सफाया किया जाएँ। उन्होनें कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। हमारे यहां पद और पैसे की पूजा नहीं होती। पूजा होती है तो त्याग और तपस्या की। कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्वगुरु बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि आज एनडीए पूरी ताकत से एकजुट है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए को मजबूत करने के लिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे बूथ की मुख्य पहचान है। हमारे कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित हैं, व्यक्ति पर नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा हम भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। सबके प्रयास से देश और प्रदेश का विकास होगा।
उन्होंने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि स्वार्थी लोगों का सत्ता के लिए बना गठबंधन आज कहां बिखर गया, वह सबके सामने है। सत्ता के लिए एक दूसरे के खिलाफ ही जोर आजमाइश कर रहे हैं। आगे विधानसभा वार एनडीए सम्मेलन और बूथ स्तर पर एनडीए कार्यकर्ता एकजुट हो कर 2025 विधानसभा में 225 पार सीट जीतेंगे।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए की सरकार के पहले के राजकाज को प्रदेश की जनता अभी भी नहीं भूली है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह ने एनडीए की ताकत बढ़ाई है। आज कार्यकर्ताओं का जुनून इस बात पर मुहर लगाने के लिए काफी है कि अगले विधानसभा चुनाव में हम न केवल जीत दर्ज करने जा रहे हैं बल्कि एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि 1857 विद्रोह और 1942 की क्रांति मे भोजपुर की वीर भूमि से इतिहास में अनगिनत वीरता छुपा है। 2025 का विधानसभा का रणभूमि सज चुका है और एनडीए के पाँचो दल के कार्यकताओं से अपील करने आए है कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश कुमार।भोजपुर की धरती से विरोधियों को जोरदार करारा जवाब दिजीए। नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर रहे है और नरेन्द्र मोदी सबका साथ,सबका विश्वास के साथ सबका विकास कर रहे है। एनडीए घटक दल के कार्यकर्ता चट्टान की तरह एकजुट हो कर विपक्ष का चकनाचूर कर देंगे।बिहार मे नीतीश कुमार और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नही हे और न होगा।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के प्रति बढ़ा है। लोगों को यह विश्वास हो गया है कि एनडीए ही सरकार में सुशासन स्थापित कर सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए की प्राथमिकता समाज के निचले तबके का विकास और सर्वसमाज की चिंता होती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का दूसरा चरण की शुरुआत आरा से हुआ।पहले चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन मे अधिक ठ़ड होने पर भी कार्यकताओं का हुजुम जिस प्रकार चट्टानी एकता के साथ जुटे,उससे प्रतित होता है कि विरोधियों का जमीन खिसक गया।
हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज विपक्ष हतोत्साहित होकर अनर्गल आरोप लगा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद भी आज प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं और जो विकास के कार्य छूटे हैं उसे करने में लगे हैं। 2005 से पहले और 2005 के बाद का बिहार मे साफ अंतर दिख रहा है।पहले विकास का कोई नाम नही था और आज चारो तरफ विकास ही विकास दिख रहा है। हम एनडीए के एकजुटता से सभी सातो सीट जितेंगे।
इधर, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एनडीए की सरकार है तो हर कार्य मुमकिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में बिहार अपनी गौरवशाली इतिहास को दोहराने के करीब है। बिहार विकास के क्षेत्र में रोज नए आयाम गढ़ रही है। पहले बिहार में जहां चरवाहा विद्यालय की चर्चा होती थी वही आज इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की चर्चा होती है। 225 पार के लक्ष्य को एनडीए कार्यकर्ता निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे।
आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम अपनी एकजुटता से 215 सीट जीत कर दिखा चुके है और एनडीए बूथ स्तर पर इतना मजबुत है कि 225 के लक्ष्य से आगे सीट जीतेंगे।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरा कभी हारा नही और हम एनडीए के एकजुटता के बल पर सातो सीट निश्चित रूप से जीतेंगे।
विधानपार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार का डबल इंजन का सरकार कमाल कर रहा है और हम अपने लक्ष्य से आगे जाएँगे।
वहीं विधानपार्षद जीवन कुमार ने भोजपुर को वीर भूमि बताते हुए सभी सातो सीट पर जीतने का संकल्प को दोहराया।
संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को सभी पांचो दलो के जिलाध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए एनडीए की एकजुटता मे विश्वास जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।
कार्यक्रम मे लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना पांडेय सहित आरा मेयर इंदु देवी,भाजपा कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु,जदयू कार्यक्रम प्रभारी चंदन कुमार सिंह,रालोमो कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद्रवंशी, लोजपा कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र विवेक, अशोक भट्ट,संजय कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, कामेश्वर कुशवाहा, मनोज उपाध्याय, डाँ कन्हैया सिंह,राजकिशोर दांगी, ई.धीरेन्द्र सिंह,जय प्रकाश चौधरी, रामाकांत ठाकुर,शंभु सोनी,प्रिंस सिंह बजरंगी, संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी, अभय विश्वास भट्ट,गिरधारी सिंह,जागा कुशवाहा, सुनील पाठक,संजय मेहता, रामदिनेश यादव,राजकुमार कुशवाहा, पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, कौशल यादव,आलोक अंजन,ममता सिंह,विभु जैन,निशांत सिंह सेंगर,रामेश्वर रजक,सुरेन्द्र रजवार, सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,भुवर ओझा, कामेश्वर सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,लव पांडेय,राजकुमार कुशवाहा,पंकज कुशवाहा, अभिषेक नारायण पांडेय,अशोक तिवारी, जयंत किशोर,प्रतीक चंद्रवंशी,संतोष तिवारी, विवेक कुशवाहा,मधु मिश्रा, अरविन्द पांडेय,जीतु चौरसिया आदि पदाधिकारी और हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

मुजफ्फरपुर:डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा, स्वच्छता का सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर वीरों की भूमि है और ज्ञान की स्थली है:सभापति अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

“द कॉटेज” ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 सितंबर 25

rktvnews

दुमका:“आपकी पूंजी — आपका अधिकार” अभियान के तहत अदावाकृत संपत्तियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का सफल आयोजन

rktvnews

रामगढ़:परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों एवं दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन हेतु सभी अंचलों में हुआ विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment