RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

नीतीश कुमार ने खगड़िया -अगुआनी- सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपरस्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के गिरने की जांच का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 05 जून।सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी में बनाए जा रहे फोरलेन पुल का पाया संख्या 10, 11 एवं 12 रविवार की शाम पांच बजे अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। तीन पाये पर लगे सेगमेंट भी ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गए। सूचना मिलते ही पुल के दोनों तरफ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया-अगुआनी-सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपरस्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के गिरने की जानकारी मिलने पर पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की पूरी जानकारी ली है और इस सुपरस्ट्रक्चर के गिरने की घटना की विस्तृत जांच कराने और दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related posts

34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को मिले 31 पदक।

rktvnews

बिहार: नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार और झारखंड के विकास में विंदेश्वरी दूबे का स्वर्णिम योगदान : प्रो. नन्द जी दूबे

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन की समस्याएँ सुनकर किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

Leave a Comment