RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:अपने व्यवहार में अपनाए प्रकृति प्रेम -जिला कलेक्टर

RKTVNEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )05 जून। जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित हुआ। जिला पर्यावरण समिति, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल हनुमानगढ़ व वन विभाग हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर काना राम ने पौधारोपण कर की।
जिला कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व को बताया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने व्यवहार में प्रकृति प्रेम अपनाए। उन्होंने 5 ‘आर‘ रिफ्यूज, रिड्यूज, री-यूज, रिसाइकल, रि-पर्पज को अपने दैनिक व्यवहार में आत्मसात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण और उनकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षों का मानव जीवन और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में बड़ा योगदान है। इसलिए इस मानसून में सभी अपने घर, गांवों, पंचायतों में पौधरोपण अवश्य करें।
उपवन संरक्षक सुरेश कुमार आबुसरिया ने विभागीय टीओएफआर योजना के बारे में बताया। उन्होने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है। पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘ओवर लैंड ओवर फ्यूचर‘ रखी गई है। इसलिए अधिकाधिक सक्रिय होकर पौधारोपण करें। हम सभी को पानी और वायु प्रदूषण की रोकथाम कर मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।
समारोह में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री आंनद जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए, तभी स्वच्छ वातावरण में जीवन जी सकेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल चौधरी, भल्लाराम सिहाग, नितिन कुमार जांगिड़, जसवंत कुमावत, जयपाल जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के आयोजन में प्रथम स्थान पर रही भूमिका, द्वितीय स्थान पर गुरजीत कौर, खुशप्रीत, समनप्रीत व तृतीय स्थान पर कविता और राजेश बेनीवाल व मोहम्मद तोफीक को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

शहीद की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास।

rktvnews

प्रो अरुण कुमार सिंह उर्फ भैया जी के निधन से शिक्षा जगत में शोक।

rktvnews

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला।

rktvnews

आयुफार्म 2025 औषधीय जड़ी—बूटियों की खेती का सर्टिफिकेट कोर्स एआईआईए में संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:वर्तमान परिवेश में शिक्षा,शिक्षक एवं शिक्षक संघ की भूमिका” पर हुआ कार्यशाला।

rktvnews

भारतीय सेना प्रमुख मिस्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment