RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 दिसंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे आमजनों की समस्याएँ सुनीं। भूमि विवाद, आपूर्ति विभाग से संबंधित, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों सहित अनेक मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष विस्तार से रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र समाधान मिल सके।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय संग्रहालय में वैसाक दिवस समारोह में बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के निदेशक ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

अदाणी-इस्कॉन रसोई में हाईटेक व्यवस्था।

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

50 वर्षों के बाद अपनी जिम्मेदारियां नई पीढ़ी को सौंपना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment