RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद् ने अपनी16 सूत्री मांगों को एसबी कालेज प्राचार्या को सौंपा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एस.बी कॉलेज इकाई द्वारा इकाई अध्यक्ष उज्वल तिवारी के नेतृत्व में छात्रों के समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा सिंह से मिलकर 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्राचार्य द्वारा जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया गया है। वही नगर मंत्री राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि तय समय सीमा के अंदर सभी मांगों को अगर पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद् चरण-बद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वही प्राचार्य डॉ आभा सिंह द्वारा बता गया कि अधिकतम समस्याओं को आगामी 2 महीनों के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। प्रमुख मांगों में
स्मार्ट आई.डी कार्ड के साथ प्रवेश अनिवार्य ,कक्षा का ससमय संचालन,वाई-फाई की व्यवस्था ,व्यावसायिक पाठ्यक्रम की व्यवस्था व सेमिनार ,न्यू कोर्स की आंतरिक परीक्षाओं के लिए सभी विभाग का एक साथ रूटिंग जारी किया जाए। N.S.S कार्यक्रम एवं विशेष आवासीय शिबिर का आयोजन किया जाए तथा खेल सामग्री अभिलंब उपलब्ध हो,चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध , पार्किंग का एक स्थान चिन्हित , लैबोरेटरी मे सामग्रियों को जल्द उपलब्ध कराए जाएं।
पुस्तकालय समय के अनुसार खुले तथा नए पाठ्यक्रम की नई पुस्तके एवं मूलभूत सुविधा शौचालय, पानी, लाइट आदि छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम , तीन दिनों के अंदर छात्रों को C.L.C प्रदान किया जाए, सेहत केंद्र तथा GYM को अविलंब खोला जाए,मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से गौरव कुमार,अंशुमान कुमार, विकाश कुमार,सुंदरम तिवारी,खुशी कुमार ,रवि कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

rktvnews

नवादा में नीतीश जी को सुनना व देखना बहुत ही लगा पीड़ादायक : शिवानंद तिवारी

rktvnews

कानून के शासन का प्रभावी क्रियान्वयन आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

rktvnews

भोजपुर:शिवप्रकाश रंजन ने चरपोखरी प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान

rktvnews

Leave a Comment