RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)04 दिसंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें।
फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले ही राजधानी वासियों को समर्पित किया जा चुका है। मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे यह फ्लाईओवर भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांची वासियों को समर्पित की जा सके इस निमित्त राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर एवं फ्लाईओवर निर्माण में लगे श्रमिक पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने कार्य में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फ्लाईओवर परियोजना का भी जल्द से जल्द शुभारम्भ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर चूंकि रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रहा है इसीलिए रेल गाड़ियों के आवागमन से संबंधित बिंदुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर का देश और राज्य में एक अलग पहचान होगा। यह फ्लाईओवर अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर होगा।

Related posts

भोजपुर:भगवान में दृढ़ निष्ठा से होती है सिद्धियों की प्राप्ति : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

24 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में डॉ. विकास कुमार को मिला बिहारी हीरो अवार्ड 2026

rktvnews

दुमका:79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

पराक्रम दिवस- 2024 उत्सव: लाल किला इतिहास और सांस्कृतिक झलकियों का प्रदर्शन करेगा।

rktvnews

दरभंगा:जाले प्रखण्ड के श्री भाई लाल भारत जनता उच्च विद्यालय परिसर में हुआ रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला।

rktvnews

Leave a Comment