
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर।16 व 17 अक्टूबर 2025 को वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई, महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा में हाइब्रिड मोड में “बहुविषयक अनुसंधान, प्रथाओं और नवाचारों में हाल के रुझान” विषय पर बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
दूसरे दिन तीन सत्र चले , जिसमें प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो. मीना कुमारी , द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ.फौजिया रहमान व तृतीय सत्र की अध्यक्षता प्रो.फरीदा बानो ने की।
आज के समापन सत्र के विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. एम. एम. गोयल रहे। आमंत्रण के लिए डॉ. एन.पी. पालित के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रो. गोयल ने कहा कि “डॉ. पालित जीवन-मुक्ति की भावना का प्रतीक हैं-ऐसे व्यक्ति जो जीवन रहते हुए भी अपने कर्मों से मुक्ति प्राप्त करते हैं। वे पद्मश्री प्राप्तकर्ताओं से भी महान हैं, जैसा कि अनुगीता के मर्म में निहित है।” “ज्ञान के साथ उद्देश्यः नीडोनॉमिक्स रूपरेखा में बहुविषयक शोध द्वारा सतत भविष्य” विषय पर बोलते हुए प्रो. गोयल ने कहा कि “बहुविषयक शोध मानवता को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के उपकरण तो देता है, लेकिन यदि उसमें नैतिकता का मार्गदर्शन न हो तो वह जरूरत की जगह लालच की सेवा करने लगता है।”उन्होंने कहा, “नीडोनॉमिक्स की शिक्षा का अर्थ है प्रतिदिन अपने मस्तिष्क को जागरूक उपभोग की सशक्त बुद्धि से भरना।” प्रो. गोयल ने कहा कि “नीडोनॉमिक्स स्कूल ऑफ थॉट शोध के लिए एक नैतिक दिशा-सूचक प्रदान करता है। यदि ज्ञान शक्ति है, तो उद्देश्यपूर्ण ज्ञान ही सच्ची प्रगति है,”।
डॉ . रूपाली गुप्ता ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। आज के कार्यक्रम में विभिन्न प्राध्यापकों व शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये व साथ ही व्यक्तिगत रूप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयीं।
विभिन्न शोधार्थियों ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से इतिहास, मनोविज्ञान, प्रबंधन, साहित्य और सिनेमा पर शोध- पत्र की प्रस्तुतियां दीं और साथ ही श्रोताओं और मंच पर उपस्थित विद्वत मंडल के प्रश्नों का जवाब भी दिया। संगोष्ठी संवादात्मक रही। सांस्कृतिक सत्र में प्रो. मीना कुमारी, नीलांबुज सरोज, डॉ सुधा रंजनी, डॉ विजय श्री, डॉ ट्विंकल, डॉ अनुपमा, डॉ वीनू, डॉ स्मृति चौधरी, डॉ फौजिया रहमान, डॉ फरीदा, डॉ शिल्पा, डॉ निवेदिता ने हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, भोजपुरी, मगही और मैथिली के गीत/लोकगीत की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एम. एम. गोयल ने आयोजन के प्रबंध और प्रतिभागियों की गुणवत्ता की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए तीन शोध- पत्र प्रस्तुतकर्ताओं ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के अपना अनुभव सभी के समझ साझा किया। सभी शोध पत्र प्रस्तुतकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में सभी आयोजन समितियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
किट वितरण/पंजीकरण समिति में- डॉ. प्रीति कुमारी, हिंदी विभाग,डॉ. सुधा सिंह, मनोविज्ञान विभाग, डॉ. शिखा, सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, अवधेश प्रसाद, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, डॉ. प्रियंका तिवारी, सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, डॉ. सरोज देवी, सहायक प्रोफेसर, इतिहास विभाग;
खाद्य समिति में – डॉ. मनोज कुमार, सहायक प्रोफेसर, संस्कृत विभाग; डॉ. विजय बहादुर यादव, सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग; रघुवीर नारायण विकास, सहायक प्रोफेसर, बीसीए विभाग;डॉ. अमरेश कुमार, सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग ; डॉ. जुगल प्रसाद,अंग्रेजी विभाग;डॉ. शीला कुमारी ,राजनीति विज्ञान विभाग;डॉ. नेहा वर्मा, गृह विज्ञान विभाग;प्रेम शरण सिंह, गैर-शैक्षणिक; नन्द कुमारसिंह,गैर-शैक्षणिक; आगंतुक समिति में -प्रो. डॉ. मीना कुमारी ;प्रो. डॉ. राजीव कुमार, इतिहास विभाग;डॉ. तस्नीम फातिमा, उर्दू विभाग;अमरजीत मिश्रा, बीसीए विभाग ; डॉ. राकेश कुमार, इतिहास विभाग ; डॉ. शिव स्वरूप राम, संस्कृत विभाग ; डॉ. आशा सिन्हा, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग;
प्रमाण पत्र समिति में- डॉ. अंजू कुमारी, हिंदी विभाग ;डॉ. राश्मि गुप्ता, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग ;डॉ. राजबाला, प्राणी विज्ञान विभाग ;डॉ. कंचन कुमारी, मनोविज्ञान विभाग ;
तकनीकी समिति में – विनू, मनोविज्ञान विभाग ;डॉ. शिखा अवस्थी, भौतिक विज्ञान विभाग ;डॉ. रूपाली गुप्ता, रसायन विज्ञान विभाग ;डॉ. प्रिया कुमारी, गृह विज्ञान विभाग ;डॉ. अनुपमा, इतिहास विभाग ;डॉ. अर्पणा कुमारी, मनोविज्ञान विभाग ;निवेदिता कुमारी, गणित विभाग ;डॉ. कायनात रिज़वी ;डॉ. राघव एन. विकास, बीसीए विभाग ; तकनीकी स्टाफ शशि कांत मिश्रा, मुकेश कुमार सिन्हा, नितीश कुमार ; पुरुषोत्तम सिंह, सहिल कुमार, आनंद कुमार,
सांस्कृतिक समिति में -डॉ. सादिया हबीब, मनोविज्ञान विभाग ;डॉ. सुधा निकेतन रंजनी,हिंदी विभाग ;स्नेहा शर्मा,गृह विज्ञान विभाग ; डॉ. कुमारी शिल्पा, प्राकृत विभाग ; राखी सिंह, प्राणी विज्ञान विभाग ; डॉ. बिभा कुमारी; डॉ. रजनी नर्सरिया, अर्थशास्त्र विभाग ;
मंच प्रबंधन और फोटोग्राफी समिति में – डॉ. स्मिता कुमारी, दर्शनशास्त्र विभाग , डॉ. खुशबू कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग ; डॉ. मीरा रानी; डॉ. पूनम कुमारी, इतिहास विभाग ; डॉ. स्वाति कुमारी, वनस्पति विज्ञान विभाग
प्रेस और रिपोर्ट लेखन समिति में – डॉ. स्मृति चौधरी, अंग्रेजी विभाग ; डॉ. सुधा निकेतन रंजनी, हिंदी विभाग ; डॉ. प्रीति कुमारी, हिंदी विभाग ; अनामिका सिंह, समाजशास्त्र विभाग ; डॉ. शुमैला फातिमा, अंग्रेजी विभाग समिलित रहे।
प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । उन्होंने मंच पर उपस्थित प्रो. एम. एम. गोयल, प्रो. मीना कुमारी , प्रो. फरीदा बानो , प्रो. राजीव कुमार, आयोजन सचिव डॉ. विजयश्री , डॉ. स्मृति चौधरी , सभी शिक्षक ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी मीडियाकर्मी व सहयोगियों का कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
