RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की बोर्ड ऑफिस स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 06 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण कर रही है, उनका दिया हुआ संविधान हमारा पथ-प्रदर्शक है। शिक्षित बनो और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के उनके संकल्प को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी इस लक्ष्य के लिए समर्पित है। इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

आंध्र प्रदेश राज्य की पांच जातियो को पिछड़ा वर्ग के केंद्रीय सूची में शामिल करने हेतु राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अयोग ने दिल्ली में जनसुनवाई की।

rktvnews

नारनौल: युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना जरूरी : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बीस सुत्री की कि गई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर:आमजन की सुविधा हेतु गोला सब्जी मंडी में चलाया गया अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment