RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :प्रशांत किशोर का बरहरा, संदेश, आरा और शाहपुर विधानसभाओं में भव्य रोड शो।

NDA सरकार पर साधा निशाना, बोले – भाजपा को वोट देने पर बिहार का लड़का गुजरात जाकर मजदूरी ही करेगा, इसलिए नीतीश-भाजपा सरकार को हटाकर जन सुराज की नई व्यवस्था बनाइए।

शाहपुर के मुसलमानों से PK ने की अपील, कहा – इस बार लालटेन का किरासन तेल नहीं बनना है, लालू का अपहरण-रंगदारी वाला जंगलराज नहीं लाना है।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आज भोजपुर जिले में जनसंपर्क करने पहुंचे। उन्होंने बरहरा, संदेश, आरा और शाहपुर विधानसभाओं में भव्य रोड शो कर जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशियों सौरभ सिंह यादव, राजीव रंजन सिंह, डॉ विजय गुप्ता और डॉ पद्मा ओझा के लिए समर्थन मांगा।
प्रशांत किशोर ने शाहपुर के थाना चौक पर जनसंवाद को संबोधित करते हुए बिहार की NDA सरकार पर बोला। उन्होंने कहा कि अगर आपलोग भाजपा का वोट देंगे तो आपका लड़का जो छठ में बहुत मुश्किल से घर आया है, वापस गुजरात जाकर मजदूरी ही करेगा। नीतीश और भाजपा सरकार ने आपके बच्चों की पीठ पर मजदूरी का जो बोरा बांध दिया है, उससे निकलने के लिए उन्हें स्कूल का बस्ता दीजिए। जन सुराज को समर्थन कर बिहार में नई व्यवस्था बनाइए। ऐसा हुआ तो 14 तारीख के बाद बिहार के बच्चे रोजी-रोजगार के लिए गुजरात नहीं जायेंगे।
वहीं उन्होंने शाहपुर इलाके के मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि आप लालटेन में किरासन तेल बनकर मत जलते रहिए। इस बार लालूजी का अपहरण-रंगदारी वाला जंगलराज वापस नहीं लाना है।
प्रशांत किशोर ने इससे पहले संदेश विधानसभा में भी जनता को संबोधित किया और कहा कि नीतीश की सरकार 5 साल से जनता को लूट रही थी और अब महिलाओं को 10-10 हजार रूपये दे रही है। आज आपके पास मौका है और विकल्प है।
प्रशांत किशोर का भव्य रोड शो आज बरहरा विधानसभा के शकड्डी बाजार चौक से शुरू होकर संदेश विधानसभा के चांदी बाजार चौक होते हुए आरा शहर पहुंचा। यहां उन्होंने दरहरा पुल चौक से शीशमहल चौक होते हुए रोड शो किया जो शाहपुर के थाना चौक तक गया। इस दौरान जगह-जगह पर प्रशांत किशोर और उम्मीदवारों का फूल-मालाओं और ढोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से काफिले पर पुष्पवर्षा भी की।

Related posts

नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय:विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालय का उत्तराधिकारी है।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास किया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पाली के सोलर पंप का किया निरीक्षण!सोलर पंप की घटिया फिटिंग को देखकर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

सारण: जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 07 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा :आकस्मिक CBRN आपदा की तैयारी: समाहरणालय सभा कक्ष में संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment