RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर अर्धसैनिक बलों के आवासन हेतु निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)17 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु अर्धसैनिक बलों के ठहराव की व्यवस्था के मद्देनज़र तथा (डिस्पैच सेंटर) का गुरुवार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक, कादिराबाद, दरभंगा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी को निर्देशित किया कि संस्थान परिसर में समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित कराई जाए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अर्धसैनिक बलों को आधारभूत सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता दें ।उनके आवासन स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आईआईटी, दिल्ली में खादी इंडिया के नए आउटलेट का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार-2024) का किया उद्घाटन।

rktvnews

गढवा:जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 24

rktvnews

देशरत्न कॉन्क्लेव में लगेगा सितारों का जमावड़ाराजधानी के बापू सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम : मनीष सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment