RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन NCC कैडेटों की कराई गई पी.टी. परेड।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)16 अक्टूबर।आज डी. के. कॉलेज डुमराँव में कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन स के नेतृत्व में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XVIII के आज सातवां दिन सुबह के सत्र में पी.टी. परेड के बाद ड्रिल नर्सरी, ड्रोन क्लास और वार मूवी दिखाई गई। मूवी देखकर बच्चों में उत्साह व जोश देखा गया। ड्रिल नर्सरी के अंतर्गत सभी कैडेटों को ड्रिल के मूलभूत सिद्धांत व सावधानियों को बताया गया, साथ ही साथ ड्रिल के दौरान न की जानेवाली हरकतों के बारे में भी बताया गया। ड्रोन क्लास के अंतर्गत वर्तमान संदर्भ में ड्रोन की उपयोगिता व उसके महत्व को विस्तार से जानकारी दी गई, तथा कैडेटों को ड्रोन चलाने का अभ्यास भी कराया गया। विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों से आये हुये कैडेटों को अलग-अलग टुकड़ी में बाँट कर परेड का अभ्यास कराया गया तथा अंत में ड्रिल कम्पिटीशन (प्रतियोगिता) कराया गया। सेना में मैप रीडिंग की उपयोगिता को भी बताया गया। अंजान जगह पर सेना मैप के द्वारा ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से पहुँच पाती है। इसके अलावा कैडेटों के व्यक्तित्व विकास एवं उसके प्रमाणित करने वाले कारकों के बारे में व्याख्यान दिया गया। साथ ही साथ कैडेटों का व्यक्तित्व विकसित कैसे हो, इस पर मंथन हुआ तथा उत्तम व्यक्तित्व के लिये उन्हें प्रेरित किया गया। अंत में महिला सुरक्षा योजना पर भी जोर दिया गया, इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिये प्रोत्साहित करना है।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार, हवलदार रवि शंकर एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी.के. कॉलेज के एन.सी.सी सहायक रौशन सिंह का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

जिला कलक्टर ने किया गोगामेड़ी मेले का निरीक्षण, उचित मूल्य कि दुकान और स्मार्टफोन शिविर में जांची व्यवस्थाए।

rktvnews

सरकार ने हरित हाइड्रोजन यौगिकों के व्यापार में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत के लिए हरित अमोनिया और हरित मीथेनॉल मानकों की घोषणा की।

rktvnews

गढ़वा:जैक संपूरक परीक्षा 2025: परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 जुलाई 24

rktvnews

दरभंगा:13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए 20 बेंचों का गठन।

rktvnews

फेक न्यूज तथा कन्टेंट के विरूद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment