RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)16 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती दलों की तैनाती, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, मतदाता केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और निष्पक्षता बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बलों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें एवं किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान केंद्रीय बलों के अधिकारियों द्वारा उनके ठहराव, पेयजल, बिजली, शौचालय, एवं भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि बलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च, क्षेत्र भ्रमण और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवम डुमराओं नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा), पुलिस उपाधीक्षक (hq)जिला समन्वयक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित।

rktvnews

YRF 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से टाइगर 3 की स्क्रीनिंग करेगा, एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से होगी शुरू।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड:विस चुनाव 2024 : जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ।

rktvnews

रामगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड का दूसरा प्रखंड सम्मेलन कोल्हरामपुर में आयोजित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment