RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर : हरि नारायण प्लस टू विद्यालय शाहपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

हरि नारायण प्लस टू विद्यालय शाहपुर के विजयी प्रतिभागी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के विद्यार्थियों ने बिहार सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे सम्मलित होकर कई विधाओं मे जीत हासिल कर परचम लहराया है। अंडर 14 मे आर्यन कुमार केशरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ मे नंदनी कुमारी ने प्रथम स्थान तथा 200 मीटर में तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में शाश्वत पांडेय ने गोल्ड मेडल जीता। खो-खो प्रतियोगिता अंडर 19 खेल मे जिला मे प्रथम विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो अंडर 17 मे भी छात्राओं ने जिला मे विजेता का  परचम लहराया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु शंकर सिंह ने जिला मे होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के आने जाने के लिए लगातार तीन दिनों तक बस उपलब्ध कराया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को फिल्ड में नास्ता एवं पानी की भी व्यवस्था की गई। खेल  कूद में छात्र-छात्राओं को ले जाने और ले आने मे प्रतिमा कुमारी, कुमारी सुमन, कविता कुमारी, नूतन पाठक, रश्मि कुमारी, सुरभि कुमारी, अमित कुमार का काफी योगदान रहा। जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहित करने के लिये प्राचार्य डॉ विष्णु शंकर सिंह द्वारा विद्यालय मे पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है।  शिक्षको द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दिया गया। बधाई देने वाले शिक्षको मे राजेश कुमार,अनिल पांडे, दिलीप जी, डॉ बबीता कुमारी ,संजीव जी, राणा जी, नरेंद्र जी आदि शामिल हैं।

Related posts

भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और सस्ती है:लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

नवादा नगर परिषद् के विभिन्न स्थलों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 नवंबर 25

rktvnews

राजस्थान किसान आयोग द्वारा भीलवाड़ा में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन- राज्य सरकार को भेजेंगे किसानों की समस्याओं के समाधान के सुझाव – अध्यक्ष, राज्य किसान आयोग

rktvnews

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया औचक निरीक्षण,खुद सुनी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment