RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:धर्मेंद्र सिंह पंचायती राज तो मनीष सिंह बने व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।लोजपा रामविलास भोजपुर ने संगठन का विस्तार करते हुए नये लोगो को नई ज़िम्मेदारी दी है।लोजपा रामविलास व्यवसायिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला, पंचायती राज की प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा कुमारी ने जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता मे सर्किट हाउस आरा मे गड़हनी प्रखंड के बराप निवासी पूर्व उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह को पंचायती राज का जिला अध्यक्ष एवं आरा प्रखंड के महुली गांव निवासी मनीष सिंह को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।ये लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के विजन से प्रभावित हो कर पार्टी ज्वाइन किए है।व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे नेता जाति धर्म मजहब से उठकर कार्य करते है उन्ही से प्रभावित होकर ऐ दोनों युवा पार्टी मे जुड़े है ।मैं इनदोनो को उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला ने कहा हमारी पार्टी युवा और महिला, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात करती है और जिस दल मे युवा हो वही पार्टी राज्य और देश का भविष्य है।प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामसकल भोजपुरिया और विजय सिंह ने पार्टी के दोनों जिला अध्यक्षों को शुभकामना दिया।जिला अध्यक्ष राजेश्ववर पासवान अपने पार्टी के दोनों नये अध्यक्षों के साथ मिलजुलकर संगठन विस्तार कर जिला संगठन को और मजबूती प्रदान करने की बात कही। शुभकामना देने वालों मे मनोज पासवान, लीला शर्मा, प्रमोद पासवान, ललन यादव, विशाल सिंह, राहुल सिंह, रविन्द्र सिंह, ताड़क सिंह, गुडू सिंह, निखिल सिंह, चुनु सिंह, मनीष सिंह आदि थे!

Related posts

बाल श्रमिकों का सर्वोच्च हित हमारी प्राथमिकता:श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार

rktvnews

शिक्षकों का सशक्तिकरण: सीएसआईआर-आईआईसीटी, केएएमपी और सीबीएसई वैज्ञानिक प्रकृति संवर्धन पर अत्याधुनिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिये सहयोगरत

rktvnews

भिवानी के गाँव बड़वा में : आस्था के साथ खेल संस्कृति का प्रवाह ‘लोकदेवता बाबा रामदेव मेला’।

rktvnews

मसाई स्कूल: तकनीकी शिक्षा से सशक्तिकरण की राह को रोशन कर रहा है”

rktvnews

भोजपुर:शहीद दिवस पर हुआ रक्तदान,शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान : विधायक विशाल प्रशांत

rktvnews

शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन, एम्स और ट्रॉमा सेंटर की आस।

rktvnews

Leave a Comment