RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मातृशक्ति का हुआ सम्मान, उज्ज्वला से हर घर हुआ प्रकाशमान।

दीपावली पर सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया गैस सिलेंडर का तोहफा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के 60 हज़ार लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर (रिफिल) वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ।

लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया प्रेरक उद्बोधन

जनपद के 72,500 लाभार्थियों को मिल रहा उज्ज्वला का लाभ, त्यौहारों पर महिलाओं के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 अक्टूबर। गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ 1 मई 2016 को किया गया था। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे के धुएँ से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य संबंधी खतरों से बचाना है।
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण अभियान का शुभारंभ किया।
जनपद बागपत में इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से लाइव प्रसारण देखा गया।जनपद बागपत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 72,458लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 60,000 लाभार्थियों की ईकेवाईसी पूर्ण हो चुकी है। आज के अवसर पर सांसद डॉ. सांगवान ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सब्सिडी का चेक एवं सिलेंडर वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया।
दीपावली के अवसर पर नि:शुल्क सिलेंडर मिलने से लाभार्थी महिलाएँ अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि “सरकार हो तो ऐसी, जो त्योहारों पर भी अपने लाभार्थियों का ध्यान रखे और हर घर में खुशियों का प्रकाश फैलाए।” जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी 60,000 उज्ज्वला गैस कनेक्शन लाभार्थियों को शासन की मंशानुसार नि:शुल्क एलपीजी रिफिल प्रदान किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर पर भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेंगे, जिसके उपरांत सब्सिडी की राशि उनके आधार-प्रमाणित बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल वही लाभार्थी योजना का लाभ शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे जिनके बैंक खाते आधार से लिंक एवं प्रमाणित हैं। अतः जिनका खाता अभी लिंक नहीं है, वे तत्काल अपने बैंक व संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर इसे प्रमाणित कराएँ।
उन्होंने अपील की कि लाभार्थी अपने गैस एजेंसी से आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें, ताकि नि:शुल्क उज्ज्वला गैस सिलेंडर की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) पंकज वर्मा ,सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के पुराना किला में चल रही खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा माफियों से छुड़ाई जमीन पर बनाई गई गरीबों को फ्लैट की चाभी देने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान आयोजना को लेकर की बैठक।

rktvnews

सात दिवसीय डिजिटल टूल्स इन टीचिंग एंड लर्निंग प्रोग्राम का हुआ समापन!डिजिटल उपकरण के बारे में जानना और चलाना समय की मांग है:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment