RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार)02अगस्त।समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई।
बैठक में उर्वरक निगरानी समिति के सदस्यों में विधायक अलीनगर मिश्रीलाल यादव एवं माननीय विधायक केवटी मुरारी मोहन झा एवं सदस्य के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
माननीय विधायक ने कहा कि सभी किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक बिक्री करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है,सभी किसानों को सही मूल्य पर उर्वरक मिले, किसानों को उर्वरक लेने में कोई कठिनाई न हो,सभी दुकानदार अपने स्टॉक और निर्धारित दर का प्रदर्शित करें।
जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा द्वारा बताया गया कि 79 प्रतिशत धान की रोपनी किया गया है।
जिलाधिकारी ने पुन: सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीजल अनुदान हेतु राशि 750 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बीज वितरण 99% वितरण कर दिया गया है । जिलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिक फसल योजना की भी तैयारी कर ले।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को उर्वरक दुकानों पर लगातार छापेमारी जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान पदाधिकारी किसानों से बात करेंगे कि यूरिया उचित मूल्य पर मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि जो डीलर निर्धारित दर से अधिक पर उर्वरक की बिक्री करेंगे उन पर तत्काल विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यूरिया का दर 266.50 रुपये प्रति पैकेट है*।
इसी प्रकार डीएपी का 1350 रुपए प्रति पैकेट,एमओपी का 1550 रुपये प्रति पैकेट,एनपीकेएस का 1325 रुपये प्रति पैकेट एवं एसएसपी का 520 रुपये प्रति पैकेट निश्चित है।
बैठक में उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद ,जिले के उर्वरक डीलर, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

डेंगू से बचाव हेतु सावधानी है जरूरी।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर दी बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

मध्यप्रदेश;अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

महागठबंधन के आह्वान पर आरा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया!भाजपा सरकार की 9 साल तबाही-बर्बादी,लोकतंत्र,संविधान पर हमले का साल रहा-महागठबंधन

rktvnews

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

Leave a Comment