RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय, शाहपुर मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते चिकित्सका पदाधिकारी डा ए अहमद, डा अतिउल्लाह अंसारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के परिसर मे निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय तथा रेफरल अस्पताल, शाहपुर के संयुक्त तत्वावधान मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे दियरांचल क्षेत्र के कोने-कोने से आये लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कर उचित सलाह दिया गया एवं इलाज किया गया। लोगों के बीच निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला संचारी रोग पदाधिकारी डा ए अहमद तथा रेफरल अस्पताल, शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी ने फीता काटकर किया। विद्यालय परिवार द्वारा आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर मे डॉ ए अहमद, डॉ अतिउल्लाह अंसारी, डा विकास कुमार, डा श्रेया मिश्रा, डा जितेन्द्र नाथ तिवारी, डा ललित कुमार, निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला, सिस्टर क्लारिस, सिस्टर प्रभा, सीजे सिस्टर अनीता, अतुल जी, शिक्षक मनीष, शिक्षक संजय सिंह, शिक्षक हरेराम निराला सहित कई गणमान्य लोग शिक्षक, छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: संभावना की सभी शाखाओं में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

दुमका :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में JSLPS अंतर्गत गैर-कृषि गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास।

rktvnews

अधूरा न्याय : जल रही है संघर्ष की मशाल!

rktvnews

सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन का परिवर्तन चिंतन II नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

rktvnews

Leave a Comment