RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का किया निरीक्षण।

अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई एवं पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)14 अक्टूबर। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बागपत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटल व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब न हो और सभी पत्रावलियों का निस्तारण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध होने चाहिए, ताकि प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई और समुचित रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया और स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित आंतरिक निरीक्षण और समीक्षा के माध्यम से कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा ,डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

‘नो मोर पाकिस्तान’ अब केवल नारा नहीं, राष्ट्रनीति की दिशा: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

पटना:नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने नव वर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर व पर्यटन स्थलों पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले 1,444 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग (ईसीआई) की ब्रीफिंग संपन्न हुई।

rktvnews

CCTE को 10 CFR Part 810 लाइसेंस मिला, अमेरिका-भारत सिविल न्यूक्लियर साझेदारी को बढ़ावा।

rktvnews

Leave a Comment