RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने नव वर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर व पर्यटन स्थलों पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

उपायुक्त ने विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
असामाजिक तत्वों के अलावा अफवाह फैलाने पर रखें नजर: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)31 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि पहली जनवरी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित संख्या की संभावना के साथ ही पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के काफी संख्या में आने की संभावना को लेकर वरीय अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों गया को विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा यातायात व्यवस्था को लेकर को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बाबा मंदिर एवं अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैदी से अपने कार्यस्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है ताकि, विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके। आगे उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर निगरानी दल और पुलिस बल को कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर के कंट्रोल रूम को पूरी मुस्तैदी के साथ सुचारू रखने की बात की तथा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा भ्रामक सूचनाओं तथा असामाजिक गतिविधियों के अलावा सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने साइबर सेल, पुलिसबल और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। वही नदी, तालाब, में गोताखोर स्टैंडबाई मोड में रहे, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने किया ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रदान की जाने वाली राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर किया डेढ़ लाख रुपए।

rktvnews

भोजपुर:7 नवंबर 23 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डॉ प्रवीण कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की!अभियंताओं को अभियंता दिवस पर बधाई भी दी।

rktvnews

Leave a Comment