RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ।

जयपुर/राजस्थान 22 जून। ‘द एशिया एचआरडी कांग्रेस’ ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री पवन अरोड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ मंडल द्वारा निर्मित कोचिंग हब, एआईएस रेजिडेंसी, जयपुर चौपाटी और मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए 4 पुरस्कारों से सम्मानित किया।
जयपुर के एक 5 सितारा होटल में आयोजित भव्य समारोह में अरोड़ा को व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर मुख्य अभियंता प्रथम केसी मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
द एशिया एचआरडी कांग्रेस ने कोचिंग हब को इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर, एआईएस रेजिडेंसी को बेस्ट इनोवेशन इन प्रोडक्ट डिजाइन, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट्स को डवलपर ऑफ द ईयर (एफोर्डिंग हाउसिंग) और जयपुर चौपाटी को डवलपर ऑफ द ईयर (रिटेल) की श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

उपलब्धियों का सारा श्रेय मंडल की टीम को।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि बेहतर लीडरशिप के साथ टीम का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। मंडल के अधिकारियों और कार्मिकों की टीम ने विगत 4 वर्षों में वह कर दिखाया जो पिछले कई दशकों में संभव नहीं हो पाया। मंडल के खाते में लगातार सम्मान और पुरस्कारों का आना मंडल की आमजन के प्रति प्रतिबद्धता व मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा।

मंडल के प्रोजक्ट्स की हुई जमकर सराहना

गौरतलब है कि समारोह में सराहे गए कोचिंग हब, जयपुर चौपाटी, एआईएस रेजीडेंसी और मुख्यमंत्री जन आवास योजना इससे पूर्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासी चर्चित रह चुके हैं। प्रताप नगर और मानसरोवर में स्थापित चौपाटी के लजीज क्यूज़ीन और व्यंजनों के तो शहरवासी दीवाने हैं। चौपाटियों के शुरुआती 5 महीनों में अधिकतम फुटफाल के लिए तो दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं। चौपाटियों पर चलने वाला लाइव बैंड के आगंतुक खासे मुरीद हैं। प्रताप नगर में बना कोचिंग हब देश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में निजी कोचिंग संस्थान एक साथ संचालित होने को हैं। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बने आवास भी गुणवत्ता और सुविधाओं के मामले में हर स्तर पर खरे उतरते हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया सर्विस (एआईएस) रेजिडेंसी देश की एकमात्र अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेजिडेंसी है, जिसे कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा चुका है।

पुरस्कारों और सम्मानों का आंकड़ा पहुंचा दो दर्जन के पार

गौरतलब है कि आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 27 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड‘ और नरेडको द्वारा दिए ‘रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’, ‘ओएमजी-बुक ऑफ रिकार्डस’ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

आयुक्त ने किया महिला उद्यमियों का सम्मान।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन अरोड़ा ने समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related posts

22 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत: विधायक योगेश धामा ने सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में दिए अपने सुझाव।

rktvnews

देहरादून:राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा करवा चौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर: हर घर दस्तक अभियान के तहत जीविका दीदीया मतदान हेतु दे रही आमंत्रण पत्र।

rktvnews

भोजपुर:बचपन बचाओ, भविष्य संवारो” अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी।

rktvnews

भोजपुर:रघुनाथपुर ट्रेन दुर्घटना में चोटिल सदस्यों के लिए 8 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment