RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

आरा में बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार ने अधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार अधिकारियों संघ बैठक करते।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 03 जून।बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार ने आज जिला अतिथि गृह में भोजपुर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में सभापति प्रेम कुमार ने जिले के अंतर्गत पर्यटन स्थलों की मार्गीय सुविधाओं का उन्नयन एवं प्रोत्साहन हेतु विभागों द्वारा किए गए कार्यवाहियों और विगत 3 वर्षों किए गए खर्चों की समीक्षा की साथ ही जिले में आधारभूत संरचना,युवा रोजगार,सरकारी नियोजन,महिला सशक्तिकरण इत्यादि के बारे में जानकारियां प्राप्त की।समीक्षा के दौरान सभापति ने विभागों द्वारा 3 वर्षो की अवधि के दौरान शुरू की गई योजनाओं ,परियोजनाओं के उद्देश्य उनकी समाप्ति तथा कब पूरी की गई और कितनी योजना और परियोजनाएं पुनरीक्षित की गई और उसके क्या कारण थे साथ ही इन सभी पर खर्च वास्तविक व्यय की जानकारी लेते हुए समीक्षा उपस्तिथि पदाधिकारियों से की।
बिहार विरासत विकास समिति के सभापति ने समीक्षा के दौरान काली मंदिर बखोरापुर, शहीद स्मारक लसाढ़ी,बेलाउर सूर्य मंदिर ,पार्श्वनाथ जैन मंदिर मसाढ़,बाबू जगजीवन राम समाधि स्थल,चंदवा,कुडवा शिव मंदिर, महथिन माई मंदिर,बिहिया, सूर्य मंदिर जमुआओ , वीर कुंवर सिंह का जन्म स्थल,दिलीपपुर गढ़,शिवपुर घाट, शाहपुर, सोन नदी घाट,स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
बैठक में कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव,नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता भोजपुर,भोजपुर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीपीओ एसएसएस, भोजपुर जिला कृषि पदाधिकारी,सिविल सर्जन भोजपुर,पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता एसएईओ, उदवंत नगर अंचलाधिकारी, अंचलाधिकारी संदेश सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:नीतीश कुमार का इस्तीफा जनता के साथ धोखा, भाजपा के सम्पूर्ण कब्जे का रास्ता साफ: कुणाल

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत आमजनों व वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

rktvnews

बुजुर्गों के अनुभव और युवा पीढ़ी की शक्ति से होगा समाज का सर्वांगीण विकास: आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिए एक सिंगल और यूनिफाइड ब्रांड पहचान को दर्शाने वाले नए ‘लोगो’ का अनावरण किया गया।

rktvnews

उज्जैन:बेसमेंट में चल रहें कोचिंग, धर्मशालाओं आदि संस्थानों का निरीक्षण करें: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment