
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में ‘राष्ट्रीय गणित दिवस” के अवसर पर वैदिक गणित विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने की। मुख्य वक्ता महाराजा कालेज के गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ० आलोक कुमार ने महान भारतीय गणितज्ञ श्री निवासन रामानुजन के बारे में सभी को अवगत कराया। उनके जीवन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रो पालित ने कहा कि हमारा गणितीय ज्ञान काफी प्राचीन रहा है ।हमारा नक्षत्र विज्ञान काफी विकसित रहा है ।पृथ्वी की परिधि, पृथ्वी की त्रिज्या, पृथ्वी से सूर्य की दूरी ,चंद्रमा की दूरी आदि की माप हमारे मनीषियों ने किया था ।चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण की सटीक जानकारी हमारा ज्ञान में मिलता है ,जबकि उसे समय नासा और कंप्यूटर नहीं था। हमें सर्वश्रेष्ठ अपनी प्राचीन ज्ञान परंपरा को भूलना नहीं चाहिए ।इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने वैदिक गणित के इतिहास के विषय में सभी को जानकारी दी । गणित की विभागाध्यक्ष निवेदिता कुमारी ने वैदिक गणित पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने हनुमान चालीसा के एक दोहे के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार सूर्य की दूरी के विषय में बताया गया जो कि आधुनिक युग के लिए एक रहस्य का विषय है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० सुधा निकेतन रंजनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ स्मृति चौधरी, डॉ कंचन कुमारी, डॉक्टर शिल्पा, डॉ राजबाला भारती ,डॉ अमरेश ,डॉ पूनम, राघवेंद्र नारायण, अमरजीत , छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
