RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार सरकार शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही है!नियोजित शिक्षको के समर्थन मे खुलकर बोले जीवन कुमार।

बिहार सरकार के खिलाफ शिक्षकों के समर्थन में बाहर से बोलने वाले घटक दलों के नेताओं में अगर शिक्षकों के प्रति चिंता और हिम्मत है तो समर्थन वापस ले:जीवन कुमार

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,03 जून। माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा लगातार चल रहे धरना को समर्थन देने के लिए विधान पार्षद जीवन कुमार ने पहुंच कर सरकार के वादों को याद कराते हुए उन्हे वादाखिलाफी के लिए लताड़ा।
विधान पार्षद जीवन कुमार ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ,भोजपुर के धरना मे शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से नियोजित शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष शिक्षकों की मांग रही है कि हमें राज्य कर्मी की मान्यता दी जाए। नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान ही कहा था कि हम नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देंगे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम बिहार के 450000 शिक्षकों को चुनाव जीतने के बाद पहले कैबिनेट में ही राज्य कर्मी का दर्जा देंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद सुपर सीएम अपने वादा को भूल गए और वादाखिलाफी पर आ गए। बिहार की जनता और शिक्षक समाज नीतीश जी और तेजस्वी जी के वादाखिलाफी को देख रही है और यदि सरकार ने शिक्षक समाज को राज्य कर्मी की मांग को नहीं माना तो बिहार की जनता और शिक्षक समाज सरकार की ईट से ईट बजा देंगी।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हमने पहला मुख्यमंत्री देखा है जो झूठ के आधार पर सरकार चलाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सभी नियोजित शिक्षक भाग लेंगे और राज्य कर्मी का दर्जा पाएंगे। हाल ही में लाई गई बिहार अध्यापक नियमावली 2023 के बारे में कहा था कि हमने सभी घटक दलों से राय लेकर बीपीएससी परीक्षा का यह नियमावली लाया है लेकिन दूसरे दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उसका खंडन करते हुए कहा था कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस पर कोई राय विचार किसी भी घटक दल से नहीं किया है।उन्होंने महागठबंधन दल के घटक दलों को चुनौती देते हुए कहा कि महागठबंधन दल के माले और अन्य घटक दलों के नेता शिक्षकों की मांग पर अपने समर्थन में बयान देते रहते हैं। यदि सही में राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षकों के राज्य कर्मी की मांग में खड़े हैं तो हिम्मत कर मीडिया और जनता के सामने शिक्षकों के पक्ष में अपना समर्थन वापस ले।

Related posts

बक्सर: 05 निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

आरा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मॉडल अस्पताल का शुभारंभ एवं पीआईसीयू भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

भोपाल:प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए होगा चित्रकूट का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

9 दिसंबर को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स़िह जगदीशपुर के विभिन्न पंचायतो मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

rktvnews

न्यायालय की फटकार और डॉक्टरों की लिखावट।

rktvnews

भोपाल:विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओें के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कर जबावदेहिता करना होगा तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय

rktvnews

Leave a Comment