
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर।महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला सत्संग भवन महाराजा हाता गली न०-2 में सत्संग आयोजित किया गया जिसका संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।
सचिव विजय पाण्डेय ने कहा सद्गुरु पर विश्वास करके ही प्रति दिन की सेवा में लग जाना है।भव सागर से पार लगाने वाले सद्गुरु देव ही है। सभी गुरु भाई बहनों को सेवा के लिए लग जाना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी सेवा से वंचित न रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में भोजपुर जिला प्ररार्मशक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, डॉ अंशु सिंह, प्रोफेसर उमेश पांडेय, रामजी यादव, निर्मल चन्द्र प्रसाद, राजवंश सिंह, आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता, जयमालती राय, किरण पांडेय, रीता देवी,पुनम सिंह, प्रियंका गुप्ता, कंचन तिवारी, सरिता पाठक, शीला सिंह की सराहनीय भूमिका निभाई।
