
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर।प्रति वर्ष की भांति इस बार भी चित्रांश समिति, नवीन विद्यालय शिवगंज द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव और सम्मान समारोह भव्यता के साथ आयोजित होते जा रहा है जिसकी तैयारी पूर्व से चल रही है। इसी क्रम में आज चित्रांश समिति की बैठक नवीन विद्यालय में डॉ. के. एन.सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित बैठक में मुख्य रूप से डॉ.के. एन. सिन्हा, डॉ. ए.वी.सहाय, डॉ. बालाजी, डॉ. विवेक, डॉ. राजीव, डॉ.तारकेश्वर शरण सिन्हा, यमुना प्रसाद, सतेन्द्र जी, संतोष जी, अहमद, डॉ. ब्रजेश कुमार एवं कुमार निर्मल आदि उपस्थित हुए।
सर्व सम्मति से आगामी चित्रगुप्त पूजनोत्सव 23/10/2025 को धूमधाम से मनाने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संयोजक डा कुमार निर्मल ने बताया की इस वर्ष भी गरीब और मेहनती महिला को सिलाई मशीन का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या तथा अन्य क ई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने बताया की प्रत्येक वर्ष डा पुष्पलता द्वारा एक महिला चिकित्सक को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाता है।इस बार डा शालिनी सिन्हा को दिया जाएगा। अन्य चयनित नामों में
•पद्मश्री भीम सिंह भावेश,डॉ. शालिनी सिन्हा-डॉ. विपुल कुमार डॉ. अभीषेक कुमार डॉ. अमरजीत कुमार सिंह डॉ. संजीव कुमार, कुंदन कुमारी,
डॉ. अमल कुमार, रवि कुमार, राम सुंदर सत्यार्थी , पप्पू पुरूषोत्तम ,चन्द्र भूषण पाण्डेय,
मोo रफी, दूधकटोरा सुजीत कुमार सिंह, समीर अख्तर ,अभिनय प्रकाश, सोनू सिंह हिमांशु कुमार सिन्हा, सीता देवी, दिलीप कुमार सिन्हा आदि है। धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ।
