RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:1 सितंबर को वोटर अधिकार यात्रा में भाकपा-माले की होगी जोरदार गोलबंदी।

दीपंकर भट्टाचार्य समर्थकों के साथ विधायक आवास से गांधी मैदान तक करेंगे सुबह 9 बजे मार्च।

कल के मार्च की तैयारी में पटना शहर में नुक्कड़ सभा व प्रचार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )31 अगस्त।1 सितंबर 2025 को इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाकपा-माले के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे. पार्टी महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाकपा-माले का एक विशेष मार्च सुबह 9 बजे वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक आवास से डाकबंगला चैराहा होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगा. वहाँ से सुबह 11 बजे मुख्य मार्च की शुरुआत होगी.
आज 31 अगस्त को पूरे पटना शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया. प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न मोहल्लों – कुर्जी, दीघा, राजा बाजार, आशियाना, कंकड़बाग, चांगर, एनआईटी मोड़, सब्जीबाग, लालबाग, न्यू मार्केट, बोरिंग रोड, स्टेशन आदिकृमें लोगों को अभियान से जोड़ा गया. इस प्रचार अभियान का नेतृत्व पार्टी के महानगर सचिव जितेन्द्र कुमार, युवा नेता पुनीत पाठक, फुटपाथ दुकानदारों के नेता शहजादे आलम, जसम के प्रमोद यादव और राजन ने किया. प्रचार के दौरान “गली-गली में मच गया शोर, वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों व गीतों के जरिए कल के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिंया गया.
शाम को पटना जंक्शन पर आयोजित नुक्कड़ सभा में अरवल से विधायक का. महानंद सिंह, एआइपीएफ के राज्य संयोजक कमलेश शर्मा और ऐक्टू के रणविजय कुमार ने जनता को संबोधित किया.
का. महानंद सिंह ने कहा कि आज पूरा बिहार वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहा है. कल पटना की सड़कों पर जनता का आक्रोश दिखेगा. एसआईआर के नाम पर बिहार की जनता के साथ जो मजाक हो रहा है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.
कमलेश शर्मा ने कहा कि यह महज एक यात्रा नहीं, बिहार में बदलाव की दस्तक है. भाजपा और जदयू की नाकारा सरकार अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. जनता इस बार बदलाव तय कर चुकी है.
सभा का संचालन युवा नेता पुनीत कुमार ने किया और सैकड़ों दुकानदारों व आम नागरिकों ने भाग लेकर वक्ताओं की बातें सुनीं.

 

Related posts

बक्सर:दिव्यांगजनों के बीच कृतिम यंत्र वितरित

rktvnews

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और सम्बद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में गरीबों व असहायो के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment