RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

मंडल कारा आरा और पर्यवेक्षण गृह धनुपुरा का निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर (अनिल सिंह) 15 जून।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन द्वारा मंडलकारा आरा एवं पर्यवेक्षण गृह धनुपरा का निरीक्षण किया गया। जेल निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा, आरा के जेल अधीक्षक, जेल उपाधीक्षक, प्रधान लिपिक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सचिव, आदित्य सुमन द्वारा पूरे जेल परिसर का निरीक्षण किया गया जिसमें जेल अस्पताल, काराधीन बंदी को मिलने वाली निशुल्क विधिक सहायता केंद्र, भोजनालय, शिक्षा, स्वास्थ्य शामिल है। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में कैदियों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाले सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा वरिष्ठ कैदियों से उनके वाद एवं स्वास्थ्य के संबंध में भी पूछताछ किया। सफाई एवं अन्य मुद्दे पर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सचिव, आदित्य सुमन द्वारा पर्यवेक्षण गृह में सभी बाल बंदी से मुलाकात किया गया एवं उन को दी जाने वाली सुविधा के बारे में पूछा गया। इस अवसर पर प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद, अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह के साथ गृह माता उपस्थित थी।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में निर्णय लेने एवं लंबित मामलों निस्तारण में दक्षता प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 3.0 पूर्ण रूप से प्रगति पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने में प्रभावी पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:होली उमंग भरा प्रेम का त्योहार है: कुमार अजय सिंह

rktvnews

भोजपुर:ककीला पंचायत के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए गिरधारी सिंह, समर्थकों में खुशी।

rktvnews

Leave a Comment