
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )26 अक्टूबर।भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर दिसंबर माह में रजत जयंती वर्ष 2006 के तहत, होने वाले भिखारी ठाकुर लोक रंगरस सह सम्मान 2006 कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति की बैठक की गई। लोक गायक अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में सहर के ढेरों कलाकार,पत्रकार, साहित्य श्रजक, चित्रकार इस अवसर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग ने रजत जयंती लोक रंगसर कार्यक्रम में भोजपुरिया कला संस्कृति के कलात्मक वैचारिक पक्ष को प्राथमिकता देने और उसे प्रदर्शित करने की बातें रखीं। इस अवसर पर प्रख्यात पत्रकार कमलेश पाण्डेय,सरफाज अहमद ने अपने संबोधन क्रम में भिखारी ठाकुर के मौलिक रचित नाटकों के प्रसांगिकताऔर प्रदर्शन पर बातें रखीं। वहीं वरिष्ठ चित्रकार रौशन राय ने कहा कि इस अवसर पर भोजपुरी पेंटिंग प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना चाहिए। भोजपुरी संस्कृति में व्यापक संभावनाएं हैं जो संस्कृति का हिस्सा है। इस अवसर पर पुरे कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया जिसमें एक स्मारिका का वैचारिक खाका भी तैयार हुआ। वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी नाटककार चंद्रभूषण पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित करते हुए रजत जयंती कार्यक्रम को सांस्कृतिक सामाजिक और कला के प्रति समर्पित बताया।बोले कि भोजपुरिया कला कर्म व भिखारी ठाकुर की नाटकों का कोई तोड़ नहीं है।हम अपने कला संस्कृति को लेकर सजग बने यहीं सभी से अनुरोध है।
संबोधन क्रम को जारी रखते हुए कुमार अजय सिंह के दो पुस्तकों , एतिहासिक गांव एकौना और भोजपुरी कथा लोक का लोकार्पण भी हुआ। सभी सम्मानित सदस्यों ने लेखक को इस पहल के लिए शुभकामनाएं मंगलकामनाएं बधाईयां दी। सभा को संचालित वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया और कहा कि रजत जयंती 2026 अपने कला संस्कृति और मंचन को लेकर जिला में एक कलात्मक संवाद स्थापित करने में सहयोगी बनेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मुख्य आलोक कुमार सिंह,नंद किशोर राम, स्वामी विक्रमादित्य ,डा शीलभद्र , सर्वजीत कुमार, गांधी जी आदि उपस्थित थे।
