RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

22 अगस्त 23 को नवादा जिले में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला होगा आयोजित।

नवादा/बिहार 18 अगस्त।श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा दिनांक-22.08.2023 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रागंण में एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें UHP Techonology Pvt. Ltd बेंगलुरु के द्वारा ट्रेनी (मेल ) 40 पद के लिए योग्यता मैट्रिक एवं आई0टी0आई0 (फिटर एवं वेल्डर) होना चाहिए। उम्र-18 से 35 साल एवं वेतन-17000 निर्धारित है। जाॅब लोकशन बैंगलोर।
इच्छुक आवेदक (केवल पुरूष) अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आधार की छाया प्रति रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रागंण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। डीपीआरओ नवादा ने बताया है कि संयुक्त कृषि भवन नवादा में रोजगार कैम्प का समय प्रातः 10ः30 बजे पूर्वाह्न् से आयोजित होगा। जो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं वही आवेदक/आवेदिकाऐं रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो आवेदक निबंधित नही है वो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन के शर्तो के लिए वे जिम्मेदार होंगें। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।

Related posts

उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिन मना।

rktvnews

बागपत:जनवरी माह में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान, लाखों का वसूला गया जुर्माना।

rktvnews

Leave a Comment