RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, विशेष रूप से स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत अंग है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत और दूसरों को स्वस्थ बनाने और प्रसन्‍नता का अनुभव दिलाने में सहायता करने वाले सभी लोगों की सराहना की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष रूप से हमें यह स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की व्‍यस्‍त दुनिया में, यह दिन आत्मचिंतन और दूसरों के प्रति करुणा के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने एक ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया जहां विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श को मुख्यधारा में लाया जाए।
श्री मोदी ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत लोगों और दूसरों को स्वस्थ बनाने तथा प्रसन्‍नता का अनुभव कराने में सहायता करने वाले सभी लोगों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्‍ट में लिखा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष रूप से हमें यह स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है। इस व्‍यस्‍त दुनिया में, यह दिवस दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखने और उसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करता है। आइए हम सामूहिक रूप से ऐसे वातावरण का निर्माण करें जहां मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चाओं को अधिक मुख्यधारा में लाया जाए। इस क्षेत्र में कार्यरत और दूसरों को स्वस्थ बनाने और प्रसन्‍नता का अनुभव कराने में सहायता करने वाले सभी लोगों को मेरी बधाई।

Related posts

पटना:स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया।

rktvnews

सुधीर सुमन के कविता संग्रह “सपना और सच ” का लोकार्पण।

rktvnews

आग में झुलस कर मरी गाय बचाव में मालिक भी झुलसा।

rktvnews

भोजपुर जिले के रामापुर सनदिया में परशुराम जयंती समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:स्वतंत्रता दिवस के अवसर भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment