RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे बैठक।

शिवराज सिंह के साथ बैठक में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रीकरण से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

जीएसटी दरों में कमी का किसानों तक पूरा लाभ पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए शिवराज सिंह की पहल पर होगी महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 18 सितंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल 19 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रीकरण संघ (TMA), कृषि मशीनरी निर्माता संघ (AMMA), अखिल भारतीय कम्बाइन हार्वेस्टर निर्माता संघ (AICMA) तथा पावर टिलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PTAI) सहित अन्य संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की पहल पर आयोजित इस बैठक का उद्देश्य कृषि मशीनरी एवं उपकरणों पर हाल ही में घोषित जीएसटी दरों में कमी (12-18% से घटाकर 5%) के निर्णय पर चर्चा करना, किसानों तक इसके लाभों का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना और सुधार उपायों के सुचारू क्रियान्वयन की रणनीति बनाना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा जीएसटी में कमी से ट्रैक्टर व अन्य मशीनरी की कीमतें किसानों के लिए 7 से 13 प्रतिशत तक घटेंगी, वहीं सब्सिडी योजनाओं व घटे कराधान का दोहरा लाभ किसानों को मिलेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी कृषि मशीनरी निर्माताओं को भी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।

Related posts

26 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार: वैशाली:लोक आस्था का महापर्व पूरे जिला में भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

दुमका:मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु मिनी दौड़ को उपविकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंड।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

भोपाल:बच्चों ने किए विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियों के दर्शन।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 19,20 मार्च को एस बी कालेज में,पंजियन जरूरी:प्राचार्या पूनम कुमारी

rktvnews

Leave a Comment