RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट,जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा।

माइक्रो एंटरप्राइज को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा ,सेल्समैन का काम भी करेगा जियो एजंटिक एआई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अक्तूबर।छोटे दुकानदार और माइक्रो एंटरप्राइज अब बड़े मार्किट प्लेयर को टक्कर दे पाएंगे। रिलायंस जियो, छोटे दुकानदारों का बिजनेस बढ़ाने के लिए एक एआई असिस्टेंट लेकर आया है। ऐसा एआई असिस्टेंट जो पूरे 24 घंटे, ग्राहकों के कॉल अटेंड करेगा, उनके सवालों के जवाब देगा, ऑर्डर लिखेगा, डिलिवरी सुनिश्चित करेगा, अपॉइंटमेंट फिक्स करेगा, कंफर्मेशन मैसेज भेजेगा और वो भी बिना थके। रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में इस तकनीक का प्रदर्शन किया है।
माइक्रो एंटरप्राइज के लिए खासतौर पर तैयार किया गया जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट अभी हिंदी और अंग्रेजी में बात कर सकता है। जल्द ही तेलुगु और कन्नड़ भाषा में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। कंपनी की योजना इसे 10 भारतीय भाषाओं में शुरू करने की है। भारतीयों के बात करने के तरीके से परिचित, जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट के बात करने का लहज़ा और शब्दों का चयन इतना सटीक है कि ग्राहकों के लिए यह पहचान पाना काफी कठिन होगा कि वे एआई से बात कर रहे हैं या किसी इंसान से।
छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस के लिए जियो एजेंटिक एआई, सेल्समैन का काम भी बखूबी कर सकता है। किसी नए प्रोडक्ट को बेचना हो तो जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट मदद करेगा। प्रोडक्ट व ऑफर की जानकारी के साथ वह ग्राहकों को फोन कर सकता है। उनके सवालों का जवाब दे सकता है। दुकान या बिजनेस के पते की जानकारी भी उपलब्ध करा सकता है।
जियो का एआई असिस्टेंट कभी छुट्टी पर नहीं जाएगा। 24 घंटे में किसी भी वक्त कॉल करने या कॉल लेने के लिए यह हमेशा तैयार रहता है।

Related posts

उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विल्सन एएसए, नॉर्वे के लिए अपना पहला निर्यात ऑर्डर भेजा।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024 पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के लिए कार्यान्वयन मैनुअल लॉन्च किया।

rktvnews

नोट्रेडेम कप जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

डुमराव थाने में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment