RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आइलाज ने भाकपा माले के समागम कार्यक्रम को ले किया अधिवक्ता संपर्क,दिया आमंत्रण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जनवरी। आज आईलाज केंद्रीय कमिटी सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने आइलाज़ राज्य संयोजन समिति सदस्य कामेश्वर सिंह यादव संग आरा व्यवहार न्यायालय में भाकपा माले द्वारा 25 जनवरी को स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में आयोजित किए जाने वाले शाहाबाद स्तरीय समागम हेतु अधिवक्ताओं के बीच संपर्क कर उन्हे उक्त समागम हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान सदस्य द्वय ने जिला बार एसोसिएशन आरा के अध्यक्ष राकेश मिश्रा,सचिव मनमोहन ओझा,पूर्व सचिव जयंत सिंह सहित अन्य कई गणमान्य अधिवक्ताओं और संघ के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।
आमंत्रण को ले अधिवक्ताओं से संपर्क करते हुए सदस्य द्वय ने कहा की भाकपा माले पार्टी अधिवक्ता हित में बोलने वाली पार्टी है इस पार्टी ने अपने एजेंडे में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शामिल किया है। इसलिए आईलाज़ इसके समर्थन में है। उन्होंने बताया की पटना के गांधी मैदान में आगामी 09 मार्च को भाकपा माले की” बदलो बिहार महाजुटान रैली” की सफलता को ले समागम का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के भरूच के एक वीबीएसवाई लाभार्थी, आईटीआई-प्रमाणित किसान अल्पेशभाई चंदूभाई निज़ामा के साथ परस्पर बातचीत की

rktvnews

भोजपुर : वारंटी गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

पी जी मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन!रिसर्च में पवित्रता और अपने अनुसंधान में मौलिकता आवश्यक:प्रतिकूलपति प्रो सी एस चौधरी

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रूप से निकला “ताज़िया का मातमी जुलूस।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की रेड क्रॉस सोसाइटी गोपालगंज शाखा के प्रबंन्ध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

Leave a Comment