RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में भारतीय जनता मजदूर संघ का ज्ञापन।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 दिसंबर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों को लेकर भारतीय जनता मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय ज्ञापन पत्र आंदोलन की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भोपाल के जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे. एल. गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह आंदोलन देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीय तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  अन्नपूर्णा देवी को भी ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं।
विज्ञप्ति में बताया गया कि आज पूरे देश में भारतीय जनता मजदूर संघ के आह्वान पर जिला स्तर पर जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे. एल. गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के हित में विभिन्न मांगें रखी गई हैं, जिनमें मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार प्रमुख हैं।

Related posts

09 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बांग्लादेश हिंसा का विश्लेषण:अंधकारमय भविष्य की ओर बढ़ता बांग्लादेश।

rktvnews

बिहार सरस मेले में आई मणिपुर की नाउसी को भा रहा बिहार,सिक्की कला को मणिपुर में करना चाहती है स्थापित।

rktvnews

भोजपुर:पीजी दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महाराजा कॉलेज में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

सारण:जनवरी में आयोजित किया जाएगा मुशायरा व सेमिनार।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ आयोजित होने वाले जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 हेतु खिलाड़ियों का ट्रायल 22,23,24 अगस्त को करेगा।

rktvnews

Leave a Comment