RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे अधिकारियो और जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक।

नवादा/बिहार 24 जुलाई।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभाकक्ष में अधिकारियो और जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ मुहर्रम 2023 पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों का परिचय प्राप्त करते हुए उनसे मुहर्रम 2023 पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए फिडबैक लिया गया।
जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि आपलोग पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण ढं़ग से सम्पन्न कराने के लिए जिला के शांति दूत हैं। इस जिला में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग इस त्योहार को साथ-साथ मनाते हैं।
इस पर्व को सम्पन्न कराने के लिए सभी लोगों को तत्परता से कार्य करना होगा। इसके लिए जिला, अनुमंडल और भीड़ वाले स्थलों पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी। सभी शांति समिति के सदस्य अपने-अपने बच्चों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से पर्व को सम्पन्न कराने के लिए सही ढ़ंग से समझा देंगे। सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा इस पर्व के अवसर पर नागरिकों को उपलब्ध करायी जायेगी। लाईसेंसधारी भी अपने स्तर से वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करेंगे। ड्रोन के माध्यम से भी मेला और भीड़ पर निगरानी की जायेगी। मेला स्थल एवं कर्बला जाने के रास्ते में लाईटिंग और सीसीटीवी अधिष्ठापन एवं स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवसथा सुलभ करायी जायेगी।
अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि अभी तक सभी पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण से सम्पन्न कराने में शांति समिति के सम्मानित सदस्यों का काफी सहयोग रहा है। सदस्यों के द्वारा इस मोहर्रम पर्व में भी आपका सहयोग अपेक्षित है। यहां मुझे पहली बार देखने को मिला है कि इस त्योहार को दोनों समुदाय साथ-साथ मनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों को सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह को संबंधित अधिकारियों से जाॅच करा लें। जुलूस में शामिल बच्चे किसी भी घटना पर रिएक्ट नहीं करें।
अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार ने कहा कि मोटरसाईकिल का प्रयोग जुलूस में नहीं किया जायेगा। राजनीतिक दलों का पोस्टर, बैनर आदि नहीं रहेगा। नशा में कोई नागरिक शामिल नहीं होंगे। अस्त्र-शस्त्र, डीजे एवं लाठी का उपयोग नहीं होगा। सभी लाईसेंसधारी कार्यकर्ता 20-25 वोलेंटियर पहचान पत्र के साथ प्रतिनियुक्त करेंगे जिसकी सूचना प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को देंगे। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जगह-जगह पर ड्राॅप गेट लगाया जायेगा। सीसी टीवी, वीडियोग्राफी एवं उॅंचे भवनों पर सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। एसडीपीओ नवादा ने कहा कि मुख्य जुलूष बुन्देलखण्ड से डीएम आवास तक जाती है, जहां ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जायेगी। संबंधित स्थलों पर पूर्व की भांति नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।
एसडीओ रजौली आदित्य कुमार पियूष ने कहा कि सभी लाईसेंसधारी को ही जुलूष में सम्मिलित किया जायेगा। पिछले वर्ष 531 लाईसेंसधारी जुलूष में शामिल हुए थे। निर्धारित रूट मार्ग से ही जुलूष चलेगी। लाउडीस्पीकर की अनुमति एसडीओ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 10ः00 बजे रात्रि के बाद लाउडीस्पीकर कर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। जुलूष मार्ग में स्थित सभी बिजली के तारों को ठीक किया गया है। वोलेंटियर अपने साथ आधार कार्ड आदि पहचान पत्र अवष्य रखेंगे। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से निपटाया जायेगा। एसडीपीओ रजौली पंकज कुमार ने कहा कि अनुमंडल के ट्यूटर और फेसबुक पर भी आवश्यक सूचना दे सकते हैं। सूचना प्राप्त होते हीं आवश्यक कदम उठाया जायेगा।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापित दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा ने किया। सिविल सर्जन नवादा, एसडीपीओ पकरीबरावां, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
पिंकी देवी मुख्य पार्षद नगर परिषद नवादा ने कहा कि जुलूस और मेला में सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। पुष्पा देवी अध्यक्षा जिला परिषद ने कहा कि मुहर्रम पर्व में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो और ड्रोन के माध्यम से मेला को निगरानी करने की आवश्यकता है।
शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनषील स्थल के संबंध में फिडबैक दिया, जो शांति व्यवस्था कायम रखने में कारगर सावित होगा। सभी सम्मानित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मोहर्रम के जुलूस में डीजे, अस्त्र-शस्त्र आदि का प्रदर्शन नहीं होगा। जिला प्रशासन भी इसको सख्ती से अनुपालन करायें। पिछले वर्ष भी इसपर प्रतिबंध लगाया गया था। सभी स्थलों पर जुलूस मार्ग एवं मेला स्थल पर पूर्ण साफ-सफाई, लाईटिंग, पेयजल एवं चलन्त शौचालय की सुविधा सुलभ करायी जायेगी। समय के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में जुलूस मार्ग में बिजली काटी जायेगी। शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि पैकारी/परिभ्रमण करने वाले जो संबंधित ईमामबाड़ा तक जाते हैं, उनको आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी जाय। यह कार्य 24 जुलाई से 29 जुलाई तक सम्पन्न होगा।
मो0 अनवर भट्ट ने कहा कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मस्तानगंज के पास गाड़ी को रोकना जरूरी है। लाईटिंग एवं साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद के द्वारा किया जाय। शैलेन्द्र कुमार एमएलए प्रतिनिधि ने कहा कि मिल्की गाॅव में चार जगहों से ताजिया निकलती है। विरनामां और भट्ठा गाॅव में निगरानी करने की विशेष आवश्यकता है। राजकिशोर प्रसाद जिला पार्षद ने कहा कि अकबरपुर प्रखंड में बाजार में विशेष निगरानी करने की आवश्यकता है। रंजीत कुमार जिला पार्षद नारदीगंज, कांति देवी रोह प्रखंड, संजय साव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, जीवन लाल चंद्रवंषी, मो0 साहुउद्दीन, विनय यादव, नारायण स्वामी मोहन, मो0 बैजुउद्दीन आदम खान, मो0 अरशद अफजली आदि ने भी मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Related posts

नवादा:जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

पटना : उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

rktvnews

हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल!बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा : डॉ. अभिषेक सिंह

rktvnews

मुज्जफरपुर:जिलाधिकारी, सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में AES को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023, जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी कि बैठक आयोजित।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा इन्दौर का महिला मैकेनिक गैरेज।

rktvnews

Leave a Comment