RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

फाइल फोटो: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, संविधान सदन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 अक्टूबर।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर 2025 को एक दिवसीय बिहार यात्रा करेंगे। वे बिहार के सारण ज़िले स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गाँव सीताब दियारा में उनके जन्म जयंती के अवसर पर भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सी पी राधाकृष्णन सीताब दियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक आवास जाकर उन्हें नमन करेंगे तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
वह सीताब दियारा में स्थित प्रभावती पुस्तकालय का भी दौरा करेंगे, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पत्नी प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित किया गया है।

Related posts

सी-डॉट और सीएसआईआर-एनपीएल ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में “महिला सुरक्षा”पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बागपत:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु HPV का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत पर हुआ टीकाकरण।

rktvnews

स्पीडी ट्रायल और मजिस्ट्रियल वादों के त्वरित निष्पादन हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment