RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नशा मुक्त समाज बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षितःउपायुक्त ,नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का किया शुभारंभ।

उपायुक्त ने जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

जिले में 09 अक्टूबर 2025 से अगले 60 दिनों तक चलाया जाएगा अभियान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया, जो को 09 अक्टूबर 2025 से अगले 60 दिनों तक चलाया जाएगा। आगे उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने की सलाह दी, ताकि अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस लत से दूर किया जा सके।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने तम्बाकू के दुष्प्रभावों से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगे उन्होंने कहा कि यह अभियान पूर्व में चलाए गए तंबाकू मुक्त युवा अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरुकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और जिले को तम्बाकू मुक्त बनाना है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों को भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें जनसामान्य में तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल रहेगा। आगे उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमलोगों को अपने जिले को पूर्ण रूप से तम्बाकू मुक्त जिला बनाने की दिशा में सभी का सहयोग आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीपीएम नीरज भगत, डीएमएफटी की टीम संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सिवान:शांति एकजुटता संगठन द्वारा श्रद्धांजली सभा आयोजित।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निम्नतम श्रेणी वाले विभागों के साथ की बैठक सुधार करने के दिए निर्देश।

rktvnews

संगम तट पर फलीभूत हुआ एकता का महाकुम्भ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बिलौटी पंचायत के महादलित टोलों में लगे विशेष शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक आयोजित की।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह’’ के दौरान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment