RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

स्पीडी ट्रायल और मजिस्ट्रियल वादों के त्वरित निष्पादन हेतु बैठक।

रोहतास/ बिहार 11जुलाई।आज जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा स्पीडी ट्रायल एवं मजिस्ट्रीयल वादों के त्वरित निष्पादन कराये जाने आदि की बैठक जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजकों के साथ की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक रोहतास विनीत कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा एवं प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

उक्त बैठक में न्यायालय में लंबित स्पीडी ट्रायल वादों एवं मजिस्ट्रीयल वादों के त्वरित गति से निष्पादन कराये जाने आदि के सभी बिन्दु पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी।

समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिये गये :-

1. जिला अभियोजन पदाधिकारी, रोहतास एवं लोक अभियोजक, रोहतास को निर्देश दिया गया कि न्यायालय में लंबित सभी स्पीडी ट्रायल एवं मजिस्ट्रीयल वादों की सूची अद्यतन स्थिति के साथ किन-किन स्तरों पर लंबित है, से संबंधित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में अपर लोक अभियोजकवार तैयार कर अगले मंगलवार तक निश्चित रुप से विधि शाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

2. अपर पुलिस अधीक्षक, रोहतास डिहरी एवं प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निर्देश दिया गया कि लोक अभियोजक एवं सभी अपर लोक अभियोजकों का एक वाट्सएप ग्रुप तैयार कर सभी संबंधित जोड़ना सुनिश्चित करें तथा लोक अभियोजक सभी विशेष लोक अभियोजकों एवं सभी अपर लोक अभियोजकों को निर्देश दिया गया कि उक्त वाट्सएप ग्रुप में अपने अधिनस्थत सभी मामलों से संबंधित प्रतिदिन का अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।

3. लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजकों को निर्देश दिया गया कि जितने भी स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामले हैं। यदि सुनवाई के दौरान संबंधित कोर्ट खाली हो जाता है तो वाद के त्वरित निष्पादन के संबंध में माननीय जिला सत्र न्यायाधीश से अनुरोध करते हुये दूसरे न्यायालय में स्थानान्तरित कराते हुये निष्पादित करवाना सुनिश्चित कराने की बात कही गई है।

Related posts

भोजपुर:भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर की गई श्रद्धांजली अर्पित।

rktvnews

भोजपुर: अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने किया सड़क का उद्धघाटन।

rktvnews

भोजपुर:विनम्रता फाउंडेशन द्वारा स्टेशन परिसर में जरुरत मंदों के बीच भोजन वितरित।

rktvnews

RAK ICC ने 2025 के विधायी सुधारों के साथ अपनी फाउंडेशन व्यवस्था को और मजबूत किया संपत्ति सुरक्षा, गवर्नेंस और विवाद समाधान तंत्र में सुधार के व्यापक अपडेट।

rktvnews

ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों और रावण वध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment