RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: महिला कॉलेज में “महिला सुरक्षा”पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 सितंबर। मंगलवार को एम एम महिला कॉलेज,आरा में राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा महिला सुरक्षा” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मीना कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सुरक्षा के लिए सेफ्टी पिन, लाल मिर्च इत्यादि साथ में लेकर चलना चाहिए। दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या को भी निंदनीय बताया। प्राचार्या ने निर्भया और वेदना जैसे घटना को भी उजागर किया और कहा कि उनलोगों को न्याय मिलने में 11 साल लग गए। इसीलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए।चाहे उसके लिए दुर्गा काली का रूप ही धारण क्यों न करना पड़े? इस अवसर पर राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉक्टर राखी सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा आज खुद ही करनी है अगर वह खुद को अबला समझेंगी तो यह तय है कि लोग कमजोर ही समझेंगे। विभाग की शिक्षिका डॉक्टर खुशबू कुमारी ने बताया कि आज भी लोग बेटा और बेटी में अंतर समझते हैं।समाज में बेटियों को आज भी अबला नारी समझा जाता है। अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुप्रिया झा ने भी कहा कि महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है चाहे वह मां के कोख में हो अपने घर में हो या समाज में हो समाज के गंदी सोच के वजह से महिलाए हर जगह प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं । विभाग की शिक्षिका डॉक्टर आशा सिन्हा ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारा प्राथमिकता हो गया है। हमसभी को इन बातों पर गौर से ध्यान देना चाहिए। विभाग की अन्य शिक्षिका डॉक्टर शीला ने कहा कि सभी महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए विशू का भी ज्ञान होनी चाहिए ताकि वे अपनी सुरक्षा तत्काल स्वयं कर सके। क्योंकि प्रशासन से सुरक्षा मिलते मिलते काफी देर हो जाती है। मंच संचालन डॉक्टर आशा सिन्हा द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शीला कुमारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक गण डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर शिल्पा, डॉक्टर अमरेश, डॉक्टर जुगल प्रसाद, डॉक्टर रजनी, डॉक्टर अंजु कुमारी, अंजू कुमारी (पीटीआई), सुमेला फातिमा, डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर शालिनी, डॉ रुपाली इत्यादि उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता में अनेकों छात्राएं सम्मिलित हुईं। सबसे अच्छा भाषण देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम स्थान कौशिकी, द्वितीय स्थान खुशी तथा तृतीय स्थान अदिति कुमारी ने पाया।

Related posts

शिक्षा और यूनिवर्सिटीज पर दोतरफा हमले : स्कूल-कॉलेज पहुंचा बतरा का ख़तरा

rktvnews

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मान में भोज आयोजित किया।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

गाजा मे इजरायल द्वारा जारी बच्चों – महिलाओं व बेगुनाहों के बर्बर जनसंहार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिरोध सप्ताह 15 – 20 अक्टूबर 2023. – इंसाफ मंच

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर:समय पर बिजली बिल का भुगतान कर उपभोक्ता निभाएँ अपनी जिम्मेदारी : SBPDCL

rktvnews

Leave a Comment