RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:जन सुराज पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, मांझी से वरिष्ठ वकील वाईवी गिरी, दरभंगा से पूर्व डीजी आरके मिश्रा और सहरसा से किशोर कुमार लड़ेंगे चुनाव।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा – हमने वादे के अनुसार समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया, पहली लिस्ट में 7 सुरक्षित सीटों के अलावा 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा समाज के जबकि 7 अल्पसंख्यक कैंडिडेट को मिला टिकट।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )09 अक्टूबर।जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज गुरुवार को पाटलिपुत्र स्थित कैम्प कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वाईवी गिरी, आरसीपी सिंह, रामबली चंद्रवंशी, सीताराम यादव, अफाक हैदर, मोनाजिर हसन, किशोर कुमार भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने लिस्ट जारी करने से पहले कहा कि पहले हम 51 नाम जारी कर रहे हैं। इनमें 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीट के उम्मीदवार हैं। आबादी के लिहाज से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए अति पिछड़ा वर्ग के 17, पिछड़ा वर्ग के 11, सामान्य वर्ग के 9 और अल्पसंख्यक वर्ग के 7 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं। इसके बाद वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने सभी के नाम अनाउंस किए।

पहली लिस्ट में जारी प्रमुख नामों में शामिल हैं

वाल्मीकिनगर से दिग्नरायण प्रसाद
लौरिया से सुनील कुमार
हरसिद्धि से अवधेश राम
ढाका से डॉ लालबाबू प्रसाद
सुरसंड से उषा किरण
रून्नीसैदपुर से विजय कुमार साह
बेनीपट्टी से परवेज आलम
कोचाधामन से अबू अफ़ान फ़ारूक़ी
सहरसा से किशोर कुमार
दरभंगा से आरके मिश्रा
भोरे से प्रीति किन्नर
मुजफ्फरपुर से डॉ अमित कुमार दास
गोपालगंज से डॉ शशि शेखर सिन्हा
रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह
दरौंधा से सत्येंद्र यादव
मांझी से यदुवंश गिरी
छपरा से जेपी सिंह
मोरवा से जागृति ठाकुर
बेगूसराय से सुरेंद्र सहनी
खगड़िया से जयंती पटेल
बेलदौर से गजेंद्र निषाद
परबत्ता से विनय वरुण
पीरपैंती से घनश्याम दास
अस्थावां से लता सिंह
कुम्हरार केसी सिन्हा
आरा से विजय गुप्ता
चेनारी से नेहा नटराज
करगहर से रितेश पांडेय
गोह से सीताराम दुखारी
इमामगंज से डॉ अजीत कुमार
बोधगया से लक्ष्मण मांझी
इस दौरान संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान, पार्टी प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, राजीव रंजन, तारिक चंपारणी और अनुकृति समेत कई नेता मौजूद रहे।

Related posts

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से सभी अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की।

rktvnews

इंदौर जिले में निर्वाचन के दौरान विज्ञापन और समाचारों की निगरानी करेगा 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का दल।

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

स्व माथुर जी शहर के एक अविभावक की तरह थे : अशोक मानव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त किया।

rktvnews

Leave a Comment