RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वंश परंपरा के विस्तार के लिए गृहस्थ आश्रम : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।जगदेव नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के आज छठे दिन प्रवचन करते हुए श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने नर लीला करते हुए शास्त्रोक्त अर्थ,धर्म, काम और मोक्ष के स्वरूप का निदर्शन किया है।वंश परंपरा के संवर्धन के लिए विवाह कर गृहस्थाश्रम में प्रवेश करना चाहिए। विवाह की पवित्रता से वंश की पवित्रता सुनिश्चित होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवती वैकुण्ठ लक्ष्मी जो रुक्मिणी के रूप में विदर्भराज भीष्मक की पुत्री होकर अवतीर्ण हुई थीं,के साथ वैदिक विधि से विवाह किया।आचार्य ने कहा कि कामदेव बहुत उद्धत हो गया था और ब्रह्मादि देवताओं को जीत कर अनियंत्रित भी।तब आठ वर्ष की आयु में भगवान श्रीकृष्ण ने रासलीला कर काम पर विजय प्राप्त की।आचार्य ने कहा कि रासलीला काम पर विजय की लीला है ना कि काम की।संपूर्ण विश्व के मन को मथ देनेवाले कामदेव के मन को श्यामसुंदर श्रीकृष्ण ने मथ डाला। वह उनका शरणागत हो गया और बाद में पुत्र होकर प्रद्युम्न के रूप में प्रकट हुआ। आचार्य ने सुदर्शन, शंखचूड़, अरिष्टासुर,केशी,शल,तोशल, चाणूर,मुष्टिक और कंसादिकों के उद्धार की विशद व्याख्या करते हुए “परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृतां” की भगवान की उद्घोषणा को रेखांकित किया।
कथा में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सह प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह और बिहार सरकार के मंत्री और सदर विधायक संजय सिंह टाइगर ने उपस्थित होकर श्रवण किया तथा श्रद्धालुओं व आयोजकों का धन्यवाद किया।कथा की कल पूर्णाहुति होगी और श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् का वार्षिक अधिवेशन भी संपन्न होगा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में पीएम-स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग मैच का उद्घाटन विधायक राधा चरण शाह ने फीता काटकर किया।।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री ने जनपद बागपत में 351 करोड़ की 311 विकासपरियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:सूर्पनखा नक् छेदन ,खर दूषण वध और सीता हरण का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment