RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त होने के इच्छुक अस्वस्थ कर्मियों की स्वास्थ्य जांच समाहरणालय अवस्थित विकास भवन के सभागार में 14 से 16 अक्टूबर तक।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)09 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदान दल में नियुक्त कर्मियों का प्रथम नियुक्ति पत्र निर्गत करते हुए संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित किया गया है। इस बीच कुछ कर्मियों द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होने का उल्लेख करते हुए मतदान दल से मुक्त करने हेतु आवेदन पत्र समर्पित किए जा रहे हैं।
ऐसे कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच आवश्यक समझते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया,धर्मेन्द्र कुमार द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि स्वास्थ्य जांच 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक विकास भवन स्थित सभा कक्ष में की जाएगी।
इसके लिए सिविल सर्जन–सह–मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त अवधि में उचित संख्या में पुरुष एवं महिला चिकित्सा बोर्ड का गठन कर विकास भवन के सभागार में नियुक्त करें, ताकि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि जो कर्मी अस्वस्थता के कारण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में असमर्थ हैं, वे अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर अपनी जांच कराएं, ताकि उनके निर्वाचन दायित्व से विमुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जा सके।

Related posts

भोजपुर:भगवान् का हो जाना ही भागवत् है: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

राजस्थान:महायज्ञ सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास: अमित शाह

rktvnews

सवर्ण आबादी का लगभग 25% गरीबी में कर रहा जीवन यापन!

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ने बोरिवली के कोरा केन्द्र में खादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

rktvnews

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

आरा में 07 सितंबर 23 को जन संवाद सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन! पूर्व सांसद आनंद मोहन व लवली आनंद का होगा अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment