RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर के त्रिदांडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निदेशानुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अधिकतम मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग भोजपुर द्वारा जागरूकता अभियान को गति दी गई है। इसी क्रम में आज श्री त्रिदांडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर (भोजपुर) में युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलाब फलाहारी ने की। इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शेर सिंह, डॉ. आस्था कुमारी सहित अन्य शिक्षगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व वास्तव में एक महापर्व होता है, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि नए मतदाता न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। जिला परियोजना पदाधिकारी ने युवाओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी और उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत देना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल है, वे मतदान अवश्य करें। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि अपने आस-पड़ोस और समुदाय में ऐसे लोगों की सहायता करें जो मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू गोंड, शिवलगन कुमार यादव, आकाश कुमार शाह, प्रिंस कुमार मिश्रा, राकेश कुमार यादव, मनीष चौधरी सहित अन्य विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

भोजपुर: मोटर साइकिल गिरोह के सदस्य अवैध हथियार और चोरी के सामान संग गिरफ्तार।

rktvnews

बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रतिभा सम्मान समारोह सह केरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित!मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोपाल:ओबीसी के लिए 27% आरक्षण कोई कृपा नहीं, हमारा संवैधानिक हक़ व अधिकार: राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम

rktvnews

Leave a Comment