RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में महिला, पुरुष, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी वर्गों के मतदाताओं को जागरूक कर 100 प्रतिशत मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों को प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। बैठक में बताया गया कि भोजपुर जिले में अब तक मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है, जिसे बढ़ाने के लिए “खत लिखो अभियान” की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता को मतदान हेतु प्रेरित करने वाला पत्र लिखेंगे।
इसी क्रम में “पहला वोट दीदी के नाम” अभियान के तहत महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका समूहों की दीदियों को विशेष भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों के सहयोग से महादलित टोलों में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, वहीं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के माध्यम से उनके पोषक क्षेत्र की महिलाओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी को किसानों को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराने के लिए किसान सलाहकारों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में कैंपस एंबेसडर का गठन किया जाए, जबकि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को स्थानीय लोकगीत, नाटक एवं क्षेत्रीय भाषा के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन मतदान केंद्रों पर 40 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, उन केंद्रों की पहचान कर विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर ने सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीप गतिविधियों का दैनिक आयोजन विधानसभावार किया जाए, जिसकी समीक्षा जिला स्तर पर प्रतिदिन की जाएगी। इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री ने एनआईएस पटियाला का दौरा किया और पेरिस ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों का हौसला बढ़ाया।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बिहार:ईवीएम के संबंध में जागरूकता हेतु प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना।

rktvnews

बेकरी उद्योग से मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर।

rktvnews

बिहार:वोटर अधिकार यात्रा, यात्रा नहीं आंदोलन है. ‘बिहार में बदलो सरकार, बदलो बिहार’ की आंधी बह रही है:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की सूत्रधार और समर्थक बनना चाहेगी ताकि यह विश्व मंच पर पहुंच सके

rktvnews

Leave a Comment