RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गया:भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे हुए पिकअप को किया जप्त।

RKTV NEWS/गया(बिहार) 19 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली जैसे प्रमुख त्योहार के मद्देनजर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम के निर्देशानुसार अवैध शराब के परिवहन एवं व्यापार पर अंकुश लगाने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग द्वारा बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत जिन्दापुर मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे हुए महेंद्रा बोलेरो पिकअप जिसका निबंधन संख्या JH13H 0692 को जप्त किया गया।
उक्त ट्रक में 101 काटून/पेटी इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब जिसकी मात्रा 909 लीटर (2004 बोतले) जब्त की गई है। उक्त छापेमारी में चतरा झारखंड के नागेस्वर कुमार यादव चालक को गिरफ्तार भी किया गया है। शराब की खेप चतरा से लाया जा रहा था और हिल्सा नालंदा में डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी।
विदित हो कि जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त उत्पाद पदाधिकारी को कई सख्त आदेश भी दिए गए हैं। आगे भी सघन जांच अभियान जारी रखने को कहा है। इसके अलावा ज़िले के बोर्डेर क्षेत्र में भी सघन जांच करवाते रहे।

Related posts

देवघर:25 जनवरी से पलाश आजीविकोत्सव सरस मेले का होगा आयोजन,तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वाधीनता दिवस समारोह 2024 की आवश्यकता तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा : राज्यपाल

rktvnews

रायपुर : बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास विभाग, डीएमएफटी, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment