RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने तिरुप्पुर कुमारन और सुब्रमण्य शिवा को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की दो महान विभूतियों – तिरुप्पुर कुमारन और सुब्रमण्य शिवा – को उनके स्मृति दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा

“इस दिन, हम भारत माता के दो महान सपूतों, तिरुप्पुर कुमारन और सुब्रमण्य शिवा को याद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। दोनों ही महान राज्य तमिलनाडु से थे और उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
तिरुप्पुर कुमारन हमारा राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए शहीद हुए और इस प्रकार दिखाया कि अदम्य साहस और नि:स्वार्थ बलिदान क्या होता है। सुब्रमण्य शिवा ने अपने निर्भीक लेखन और ओजस्वी भाषणों से असंख्य युवाओं में सांस्कृतिक गौरव और देशभक्ति का संचार किया।
इन दोनों महान विभूतियों के प्रयास हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित हैं और हमें उन अनगिनत लोगों के संघर्षों और कष्टों की याद दिलाते हैं जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से हमारी स्वतंत्रता सुनिश्चित की। ईश्वर करे कि उनका योगदान हम सभी को राष्ट्र के विकास और एकता के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करता रहे।

Related posts

आज मध्यप्रदेश गौरवान्वित है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

बढ़ने लगे है एच3एन2 वायरस के केस । क्या फिर से लगेगा लॉक डाऊन या सरकार है सचेत ?

rktvnews

बागपत:भगवान धन्वंतरि जयंती को अष्टम आयुर्वेद दिवस के रूप में जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया।

rktvnews

सिवान:बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 70वीं संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने की आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

सारण: अमेरिकन दंपत्ति ने बच्चा लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment